फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra and mahindra will soon launch tractor worth rupees 2 lakh

अब हर किसान के घर होगा महिंद्रा का यह ट्रैक्टर, जानें क्यों

Thu, 27 Sep 2018 03:04 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
mahindra and mahindra will soon launch tractor worth rupees 2 lakh
mini tractor

महिंद्रा एंड महिंद्रा छोटे किसानों के लिए अब सौगात लेकर आने की तैयारी में है। महिंद्रा बहुत जल्द ऐसा ट्रैक्टर लाने की तैयारी कर रही है। जिसकी कीमत 2 लाख से भी कम होगी। हम इसे मिनी ट्रैक्टर कहकर संबोधित कर सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें,यह पहली बार नहीं है जब महिंद्रा कुछ नया करने जा रही है इससे पहले कंपनी ने युवराज का प्रयोग किया था। जो कि कामयाब नहीं रहा। भारत में लगभग 90 प्रतिशत छोटे किसान जिनके पास 5 एकड़ से कम की जमीन है
विज्ञापन


भारत में ऐसे बहुत से किसान हैं जो पैसे देकर जुताई करवाते हैं। महिंद्रा इस ट्रैक्टर के माध्यम से ऐसे ही किसानों को आकर्षित करना चाहता है। फिलहाल भारत में मौजूद ट्रैक्टर की कीमत लगभग 4 लाख तक होती है। ट्रैक्टर के जुताई के अलावा भी कई काम होते हैं जिनमें खाद ढ़ोना, ट्रॉली में सामान ढ़ोना,आदि हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


महिंद्रा के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने अपने बयान कहा कि कंपनी का मकसद उन किसानों को कार्यक्षमता वाला ट्रैक्टर प्रदान करना था जो बाजार में  मौजूद महंगी मशीन खरीदने में सक्षम नहीं हैं। इस ट्रैक्टर से 5 एकड़ से कम की खेती करने वाले किसान भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

mahindra and mahindra will soon launch tractor worth rupees 2 lakh
anand mahindra

बता दें, देश के प्रमुख उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक ऐसी बाइक का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है जो बिना पेट्रोल-डीजल के चलती है। इस बाइक की तारीफ करते हुए मंहिद्रा ने कहा है कि इस तरह की बाइक में एक बहुत बड़ा कारोबारी अवसर है।

दरअसल, यह बाइक सौर ऊर्जा से चलती है और इसके लिए सोलर पैनल बाइक में लगे हुए हैं। उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया है वह टीवी9 का है। इस सोलर बाइक को नवसारी के एक युवक ने बनाया है। इस बाइक को चलाने के लिए किसी तरह के ईंधन की जरुरत नहीं पड़ती है।

वीडियो को पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'वैश्विक जलवायु कार्रवाई समिट 2018 के उपाध्यक्ष के तौर पर मेरा संदेश यह है कि सस्टैनबिलिटी दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक अवसर है। इसलिए मुझे यह वीडियो पाकर खुशी हुई। यह वीडियो बताता है कि कैसे भारत के छोटे उद्यमी और इनोवेटर्स उन शुरुआती लोगों में हैं, जो इस अवसर का फायदा उठाएंगे। दुनिया देखो इसे।'

बाइक को सिविल इंजीनियर जिगर पटेल ने बनाया है। इस बाइक की पिछली सीट और हैंडल के आगे एक सोलर पैनल लगा हुआ है। यदि सूर्य की साफ रोशनी मिले तो बाइक 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है। इसकी खासियत यह है कि बाइक बिलकुल भी शोर नहीं करती है और बिना किसी खर्च के आपको जहां जाना है वहां तक पहुंचा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed