फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maharashtra signs MoU worth Rs 2,800 crore to establish electric vehicle EV manufacturing plant in state

EV: महाराष्ट्र ने किया 2,800 करोड़ रुपये का एमओयू, राज्य में लगेगा इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन प्लांट

Tue, 05 Oct 2021 01:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 05 Oct 2021 01:23 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में एक इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए कॉसिस ई-मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ 2,800 करोड़ रुपये का एमओयू किया है। सरकार पुणे के तालेगांव में एक ईवी उत्पादन यूनिट लगाएगी। 

विज्ञापन
Maharashtra signs MoU worth Rs 2,800 crore to establish electric vehicle EV manufacturing plant in state
Electric Car - फोटो : Unsplash

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मैन्युफेक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए Causis E-Mobility Pvt Ltd (कॉसिस ई-मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड) के साथ 2,800 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। राज्य सरकार ने इस ईवी उत्पादन यूनिट को पुणे के तालेगांव में लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


राज्य के पर्यावरण और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि 2,800 करोड़ रुपये के इस निवेश से रोजगार पैदा करने में भी मदद मिलेगी। रिपोर्ट में उनके हवाले से कहा गया, "निवेश से 1,250 रोजगार के अवसर पैदा होंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार और कॉसिस ई-मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जो यूके स्थित कॉसिस ग्रुप का संयुक्त उद्यम है। इस समझौते से भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के मामले में महाराष्ट्र अग्रणी राज्य बन जाएगा।
विज्ञापन


ज्ञापन का पहला चरण ईवी मैन्युफेक्चरिंग यूनिट की स्थापना है। जिसके बाद यह कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी की आपूर्ति के लिए राज्य में अपनी बैटरी गीगाफैक्टरी भी लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने इस साल जुलाई में अपनी विद्युत वाहन नीति का खुलासा किया था। अब सरकार ने महाराष्ट्र के परिवहन इकोसिस्टम को आसानी से शिफ्ट करने के लिए एक रोड मैप तैयार किया है। इनमें निवेश आकर्षित करना, मैन्युफेक्चरिंग यूनिट्स की स्थापना को सुगम बनाना, इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन को प्रोत्साहित करना, उनके घटक और ईवी आपूर्ति उपकरण शामिल हैं। राज्य सरकार की ईवी नीति ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे के लिए विशेष प्रोत्साहनों पर भी विचार करती है।


महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) ने एक बयान में कहा कि यह समझौता ज्ञापन ईवी वाहन निर्माण को बढ़ाएगा और शून्य-उत्सर्जन लक्ष्य को हासिल करने में रणनीतिक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed