फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Luxury car logos are on thieves target, could burn your pocket

आपकी कार की बजाय उसके खास पार्ट पर है चोरों की नजर, ढूंढते रह जाएंगे ‘नाम’

Sat, 31 Aug 2019 12:52 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 31 Aug 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
Luxury car logos are on thieves target, could burn your pocket
Audi A4 3.0 TDI - फोटो : सांकेतिक

अगर आप महंगी कार रखते हैं, तो आप सावधान हो जाएं। वजह है कि चोरों की निगाह आपकी कार की बजाय उसके खास पार्ट पर है। चोर पॉश कालोनियों में भी खड़ी कारों  को निशाना बना रहे हैं। वैसे भी महंगी करों में एक छोटा सा पार्ट का चोरी होना भी अच्छी खासी जेब ढीली कर सकता है।

विज्ञापन

 

लोगो पर करते हैं हाथ साफ

हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब चोरों ने पॉश कालोनियों के बाहर खड़ी कारों को निशाना बनाया है। इंदौर शहर की साकेत और श्री नगर कालोनी चोरों के निशाने पर है। ये चोर कारों को चुराते नहीं हैं, बल्कि उनके लोगो पर हाथ साफ करते हैं। ये चोर लग्जरी कारों के ऑरिजनल लोगो को चुरा रहे हैं, इन लोगो की कीमत सात हजार से आठ हजार तक होती है और चोर इन्हें 60 फीसदी कम कीमत पर ब्लैक मार्केट में बेच रहे हैं। BMW, Audi, फॉक्सवैगन, स्कोडा और मर्सडीज कारों पर चोरों की खास नजर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी का पता नहींं चलता

आमतौर पर कार लोगो के चोरी होने का लोगों को जल्दी पता नहीं चलता। कई बार तो महीनों बाद लोगों को पता चलता है कि उनका कार का मोनोग्राम चोरी हो गया है। क्योंकि मोनोग्रापर पर लोग इतनी जल्दी नोटिस नहीं करते। लोगों की नजर टायर पर या फिर बॉडी पर जाती है, जो पीछे या आगे के लोगो पर धयान ही नहीं देते।।
 

विज्ञापन

कीमत 8 से 10 हजार

वहीं कंपनी शोरूम में होंडा अमेज से सब-कॉम्पैक्ट कार का लोगो दो हजार में मिलता है, जबकि ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सडीज कार का मोनोग्राम चार हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक होती है। इन कारों के लोगो यहां बनते भी नहीं हैं क्योंकि इन्हें विदेश से आयात किया जाता है। वहीं ऑनलाइन या ऑफ्टर मार्केट शॉप्स पर ओरिजनल लोगो नहीं मिलते और उनकी क्रोम पॉलिश कुछ दिनों ही खराब होना शुरू हो जाती है।
 

लोग नहींं करते शिकायत

वहीं चोरी का जल्दी पता न चलने से लोग शिकायत करने पुलिस स्टेशन भी नहीं जाते हैं। जब तक उन्हें लोगो के गायब होने का अहसास होता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है, वहीं कुछ लोग यह भी सोचते हैं कि लोगो रास्ते में गिर गया होगा। इंदौर के पलासिया पुलिस स्टेशन के इंचार्ज का कहना है कि लोगों को शिकायत दर्ज करने के लिए आगे आना चाहिए।                   
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed