फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Lexus launch rx, es, lx cars in india

लेक्सस ने भारत में लॉन्च की एक साथ तीन कार

Sat, 25 Mar 2017 05:37 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 25 Mar 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
Lexus launch rx, es, lx cars in india

जापानी कार निर्माता कंपनी और टोयोटा की लक्जरी डिवीजन लेक्सस ने भारत में एक साथ तीन कार लॉन्च कर दी हैंं। कंपनी ने भारत में अपने तीन मॉडल एलएक्स 450डी, आरएक्स 450एच और इएस 300एच सेडान कार को लॉन्च किया हैं। कंपनी जल्द ही भारत में अन्य मॉडल भी लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन


लेक्सस ने अभी तक एलएक्स 450 डी की भारत में कीमत का ऐलान नहीं किया है लेकिन इसकी अनुमानित कीमत 2.3 करोड़ रुपये है। वहीं आरएक्स 450एच की कीमत 1.07 करोड़ रुपये और इएस 300एच की कीमत 55.27 लाख रुपये है। 
विज्ञापन


लेक्सस की एलएक्स 450 डी टोयोटा की लैंड क्रूज एलसी200 का विकसित रूप है। कंपनी ने इस कार के निर्माण में उसी बेसिक ढांचे और मैकेनिजम का प्रयोग किया गया है जिस पर टोयोटा ने लैंड क्रूज का निर्माण किया है। कंपनी ने कार में एलसी 200 का 4.5 लीटर वाला डीजल दिया है जो 272 हॉर्सपावर की शक्ति प्रदान करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में लेक्सस की सेडान कार इएस 300 एच भी टोयोटा की कैमरी हाईब्रिड के आधार पर विकसित की गई है, लेकिन इस की कीमत 55.27 लाख रुपये है। हालांकि इस यह कार थोड़ी महंगी जरूर है। सेडान इएस 300 एच में टोयोटा की कैमरी हाईब्रिड वाला 2.5 लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है और साथ में एक इलेक्ट्रॉनिक मोटर भी मौजूद है। कंपनी ने कार में सीवीटी गियरबॉक्स दिया है। कार में लगा इंजन इसे 200 हॉर्सपावर की शक्ति प्रदान करता है। 


लेक्सस आरएक्स 450एच एक मीड रेंज वाली लक्जरी एसयूवी है। इस कार का सीधा मुकाबला मर्सिडीज बेंज जीएलसी और ऑडी क्यू5 से होगा। हालांकि 1.07 - 1,10 करोड़ की कीमत के साथ पॉर्श मैकन के रेंज में इंट्री कर जाती है। कंपनी ने इस कार में 3.5 लीटर का वी-6 इंजन दिया है, साथ ही कंपनी ने कार में इलेक्ट्रॉनिक मोटर भी दी है। जो कार को 308 हॉर्सपावर की शक्ति प्रदान करती है। कंपनी ने कार में सीवीटी गियरबॉक्स दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed