Ktm की सबसे महंगी बाइक मार्च में होगी लॉन्च, 10,000 रुपए में शुरू हुई बुकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ती परफॉरमेंस बाइक्स बनाने के लिए मशहूर केटीएम KTM जल्द ही ड्यूक 790 (Duke 790) को लॉन्च करेगी। खबरों के मुताबिक केटीएम ड्यूक 790 ( Ktm Duke 790 ) को भारत में सीकेडी CKD रूट के जरिए बेचा जाएगा। कंपनी ने फिलहाल इसकी बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। जिसे 10 हजार रुपए के टोकन अमाउंट पर बुक किया जा सकेगा। भारत में इस बाइक की कीमत 8.5 लाख रुपए होगी। जिसे कंपनी मार्च में लॉन्च करेगी।
केटीएम की यह अब तक की सबसे महंगी बाइक होगी। Duke 790 को आस्ट्रिया से इंपोर्ट किया जाएगा और पुणे के नजदीक बजाज चाकन प्लांट में असेंबल किया जाएगा। इस बाइक में 799 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन लगा है, जो 103.5 बीएचपी की पावर और 86 एनएम का टॉर्क देगा।
यह बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी। Duke 790 में एडवांस्ड राइडर फैसिलिटी जैसे मोटरसाइकिल स्टैबिलिटी कंट्रोल, मल्टी-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, एंटी-स्लिप रेगुलेशन और कॉर्निंग एबीएस जैसे फीचर मिलेंगे।
केटीएम ड्यूक 790 ( Ktm Duke 790 ) में फ्रंट डिस्क 300 mm और रियर डिस्क 240 mm होंगे। इसमें फ्रंट ब्रेक 4 पिस्टन रेडियल फिक्स्ड कैलिपर और रियर ब्रेक सिंगल पिस्टम फ्लोटिंग कैलिपर होगा। बाइक की सीट हाइट 825 mm है वहीं इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 186 mm और फ्यूल टैंक 14 लीटर का है।