फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Ktm duke 125 sold only 1402 bike in january

KTM की सबसे सस्ती बाइक की बिक्री में आई गिरावट, 3 महीने पहले ही हुई लॉन्च

Tue, 26 Feb 2019 12:59 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Tue, 26 Feb 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
Ktm duke 125 sold only 1402 bike in january
Ktm duke 125cc

KTM Duke 125 को भारतीय बाजार में सबसे सस्ती बाइक के सेगमेंट में उतारा गया था। कंपनी की यह पहली बाइक थी जो 125 सीसी सेगमेंट में आती थी।फिलहाल इस बाइक की बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस बाइक को 26 नवंबर 2018 को लॉन्च किया गया।

विज्ञापन


यह बाइक काफी हद तक केटीएम ड्यूक 200 जैसी लगती है। ड्यूक 125 में एल्युमीनियम लैस स्विंगआर्म, ट्रेलिस फ्रेम और बाइक के फ्रंट में 43एमएम के अपसाइड डाउन फोर्क्स दिए गए हैं। KTM Duke 125 की जनवरी में 1402 बाइक बिकी हैं। जो दिसंबर 2018 में 2000 यूनिट थी। 

विज्ञापन

Ktm duke 125 sold only 1402 bike in january
Ktm duke 125cc

ड्यूक 125 के फ्रंट में 300 एमएम का डिस्क ब्रेक दिया और रियर में 230 एमएम का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं बाइक के रियर में 10-स्टेप अडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन भी मौजूद है। बाइक में कंपनी ने 124.7 सीसी का लिक्विड कूलड सिंगल सिलेंडर DOHC इंजन दिया है।

जो 9,250 आरपीएम पर 14.5 एचपी की पावर  और 8000 आरपीएम पर 12 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ड्यूक 125 बाजार में 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ मौजूद है। गौरतलब हो, 125सी सेगमेंट में यह सबसे दमदार बाइक है। जो कीमत में भी किफायती है। बात करें, कीमत की तो ड्यूक 125 को 1.18 लाख रुपए में बाजार में उतारा गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed