{"_id":"59e053b84f1c1b69678b572f","slug":"kobe-steel-supplied-falsely-labelled-metals-to-carmakers-like-toyota-and-nissan","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉक्सवैगन स्कैंडल के बाद अब Toyota और Nissan पर भी उठे सवाल, निकली ये बड़ी खामी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
फॉक्सवैगन स्कैंडल के बाद अब Toyota और Nissan पर भी उठे सवाल, निकली ये बड़ी खामी
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
Toyota cars
दुनियाभर का ऑटोमोबाइल सेक्टर मुसीबत के दौर से गुजर रहा है। जर्मन ऑटोमेकर कंपनी Volkswagen के उत्सर्जन घोटाले और Takata एयरबैग्स की खामियों का मामला शांत नहीं हुआ था कि टोयोटा और निसान जैसी बड़ी कार कंपनियों पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल जापान ही की कंपनी Kobe Steel पर इन दोनों कंपनियों को खराब धातु सप्लाई करने के आरोप लगे हैं।
पढ़ें: ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती कार, लुक के साथ माइलेज भी शानदार
ऑटोमोबाइल बाजार में आ रही ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोबे स्टील ने निसान और टोयोटा की कारों में इस्तेमाल होने वाले जिस एल्यूमीनियम और कॉपर प्रोडक्ट की सप्लाई की है उसकी मजबूती और टिकाऊपन के बारे में गलत डेटा पेश किया। अब दोनों जापानी कारमेकर कंपनी पता लगाने में जुटी है कि इससे कार की सेफ्टी पर कितना फर्क पड़ा है। समस्या यहीं खत्म नहीं होती। खराब धातु का इस्तेमाल एयरक्राफ्ट और स्पेस रॉकेट में भी किया गया है। कार के मुकाबले एयरक्राफ्ट में खराब धातु के इस्तेमाल के कारण भीषण परिणाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोबे स्टील ने खुद यह बात स्वीकार की है कि सितंबर 2016 से अगस्त 2017 के बीच एल्यूमीनियम और कॉपर को गलत जानकारी वाले लेबल के साथ बेचा गया। ऐसा ग्राहकों की बढ़ती मांग और सप्लाई को पूरा करने के लिए किया गया था। माना जा रहा है कि इस धातु का इस्तेमाल टोयोटा की कारों के बोनट, पिछले दरवाजों और अन्य जगहों पर किया गया। हालांकि ऐसे धातु वाली कारों का निर्माण अभी सिर्फ जापानी फैक्ट्री में ही हुआ था।