{"_id":"5bc86600bdec22693032f8c0","slug":"kimiko-and-twenty-motors-will-come-together-for-electric-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"किमको और ट्वेंटी टू मोटर्स ई-वाहन के लिए आई साथ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
किमको और ट्वेंटी टू मोटर्स ई-वाहन के लिए आई साथ
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Oct 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
Electric Vehicle Charging Station
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहिया वाहन कंपनी ट्वेंटी टू मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली ताईवान की कंपनी किमको के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी से किमको की योजना भारतीय बाजार में प्रवेश करने की है। बताया जा रहा है कि दोनों कंपनियां मिलकर देश में इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेंगी।
विज्ञापन
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इससे दोनों कंपनियों को देश में इलेक्ट्रिक वाहन के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में मदद मिलेगी। साझेदारी के तहत किमको अपनी अत्याधुनिक तकनीक को देश में लाएगी और अपने इलेक्ट्रिक वाहन आयोनेक्स और आयोनेक्स कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश करेगी।
विज्ञापन
इस साझेदारी के मौके पर ट्वेंटी टू मोटर्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण खार्ब ने कहा कि ट्वेंटी टू मोटर्स की स्थापना का उद्देश्य ही देश में आवागमन के स्वरुप को बदलना है। हमारा मकसद अगली पीढ़ी को स्मार्ट वाहन उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
दुनिया का भविष्य ई-वाहन हैं, और यह समय बहुत दूर नहीं, बल्कि निकट में ही है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी ग्राहकों को ना सिर्फ ई-वाहन उपलब्ध कराएगी बल्कि वह इसके लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा भी विकसित करेगी जिसमें चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं। किमको के साथ साझेदारी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।