{"_id":"5d31b65c8ebc3e6c9e1b92cc","slug":"kia-seltos-to-mg-hector-these-popular-suv-s-booking-are-on-the-top","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑटोमोबाइल सेक्टर को ड्राइव कर रही हैं ये SUV, हो रही है जबरदस्त बुकिंंग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ऑटोमोबाइल सेक्टर को ड्राइव कर रही हैं ये SUV, हो रही है जबरदस्त बुकिंंग
Fri, 19 Jul 2019 06:02 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 19 Jul 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
SUV in Demand
- फोटो : AmarUjala
क्या आप बता सकते हैं कि एमजी हेक्टर, ह्यूंदै वेन्यू और टाटा हैरियर में क्या समानता है? आप कहेंगे कि ये सभी एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियां हैं, लेकिन एक अंतर यह भी है कि जब ये गाड़ियां लॉन्च हुई थीं, तो इनका वेटिंग पीरियड 3 से 6 महीने तक पहुंच गया था। वहीं पिछले महीने लॉन्च हुई हेक्टर की बुकिंग कंपनी के साल भर के प्रोडक्शन से भी ऊपर पहुंच चुकी है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
क्या आप बता सकते हैं कि एमजी हेक्टर, ह्यूंदै वेन्यू और टाटा हैरियर में क्या समानता है? आप कहेंगे कि ये सभी एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियां हैं, लेकिन एक अंतर यह भी है कि जब ये गाड़ियां लॉन्च हुई थीं, तो इनका वेटिंग पीरियड 3 से 6 महीने तक पहुंच गया था। वहीं पिछले महीने लॉन्च हुई हेक्टर की बुकिंग कंपनी के साल भर के प्रोडक्शन से भी ऊपर पहुंच चुकी है।
एसयूवी की बिक्री में मात्र 1.8 फीसदी की ही कमी
जहां पूरा ऑटोमोबाइल सेक्टर इस तिमाही में मंदी से गुजर रहा है, वहीं एसयूवी सेगमेंट इस ग्राफ को नीचे जाने से रोके हुए है। ऑटो सेक्टर में जहां जनवरी से लेकर जून तक 10 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है, वहीं एसयूवी की बिक्री में मात्र 1.8 फीसदी की ही कमी आई है। इस देख कर लगता है कि लोगों में एसयूवी का क्रेज बरकरार है।
सेल्टोस की 6 हजार से ज्यादा बुकिंग
नई लॉन्च एमजी हेक्टर, ह्यूंदै वेन्यू, किआ सेल्टोस, महिन्द्रा एक्सयूवी 300 और टाटा हैरियर ऐसी गाड़ियां है, जिन्हें ग्राहकों ने हाथोंहाथ लिया है। किआ सेल्टोस की प्री बुकिंग 16 जलाई से शुरू हुई थी, लेकिन अभी तक 6 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। हालांकि किआ सेल्टोस की आधिकारिक लॉन्चिंग 22 अगस्त को होनी है, बावजूद इसके लोगों से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।
वहीं एमजी हेक्टर पिछले महीने 27 जून को लॉन्च हुई थी और अभी तक इसकी 21 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। यहां तक कि एमजी मोटर्स का कहना है कि बुकिंग उनकी उम्मीद से ज्यादा है और इनका इस साल का पूरा प्रोडक्शन ही खत्म हो गया है और अब कंपनी प्रोडक्शन बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। यहां तक कि कंपनी ने हेक्टर की बुकिंग पर अस्थाई रोक भी लगा दी है।

टाटा हैरियर को 21 हजार बुकिंग
वहीं ह्यूंदै की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू की लॉन्चिंग 21 मई को हुई थी और बुकिंग का आंकड़ा 50 हजार को पार कर चुका है। यहां तक कि ह्यूंदै की मिडसाइज एसयूवी क्रेटा मई 2017 को लॉन्च हुई थी, इतना लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी क्रेटा के कई वेरियंट्स का वेटिंग पीरियड कहीं ज्यादा है। 14 फरवरी को लॉन्च हुई महिंद्रा एक्सयूवी300 को 35 हजार से ज्यादा बुकिंग मिली थी। जबकि उससे पहले लॉन्च हुई महिंद्रा मराजो और अल्टूरस की 70 हजार यूनिट्स की बुकिंग हुई थी। वहीं टाटा हैरियर को 21 हजार बुकिंग मिली चुकी है।
| मॉडल्स | बुकिंग संख्या |
| किआ सेल्टोस | 6,000 |
| एमजी हेक्टर | 21,000 |
| ह्यूंदै वेन्यू और क्रेटा | 50,000 |
| टाटा हैरियर | 21,000 |
| महिंद्रा XUV300, मराजो और अल्टूरस | 70,000 |
| कुल बुकिंग | 168,000 |
बुकिंग और खरीदने में अंतर
जहां मौजूदा वक्त में पूरे ऑटो सेक्टर में मंदी छाई हुई है, वहीं इस सेक्टर के प्रति लोगों का रुझान समझ से परे है। हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि खरीदने में और बुकिंग कराने में जमीन आसमान का अंतर है। क्योंकि बुकिंग के लिये कम अमाउंट की जरूरत होती है, लेकिन जब बात खरीदने की आती है, तो कई ग्राहक पीछे हट जाते हैं।
हेक्टर की बुकिंग बंद
एमजी मोटर्स के अध्यक्ष राजीव चाबा ने गुरुवार को एक बयान जारी करके कहा था कि मात्र 45 दिनों में इस SUV की बुकिंग का आंकड़ा 21 हजार को पार करना वाकई उत्साहजनक है। लेकिन कंपनी इतनी माग को पूरा करने में असमर्थ है, क्योंकि उनका इस साल का सारा प्रोडक्शन पूरी तरह से बिक चुका है, जिसके चलते बुकिंग को अस्थाई तौर पर बंद करना पड़ रहा है।
जल्द ही बुकिंग की नई तारीखों को एलान किया जाएगा। वहीं कंपनी हेक्टर की बढ़ती मांग को देखते हुए अक्टूबर से गुजरात के हलोल स्थित मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट की क्षमता बढ़ा कर 3 हजार यूनिट प्रति माह करने पर विचार कर रही है।

ब्रेजा है इस सेगमेंट में टॉप
खासतौर पर सस्ती एसयूवी आने से इस सेगमेंट में नई जान आई है। खासतौर पर सब 4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नई गाड़ियां लॉन्च होने से इस सेगमेंट के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि मारुति विटारा ब्रेजा अपनी लॉन्चिंग से लेकर मौजूदा वक्त तक अपने सेगमेंट में सबसे ऊपर है। इसकी वजह है कि सेडान और कॉम्पैक्ट एसयूवी के दामों में कोई खास अंतर न होने से ग्राहकों ने इसमें भरोसा जताया।
लुभा रहीं नए टेक्नोलॉजी फीचर्स वाली एसयूवी
पिछले साल लॉन्च हुई 10 नई गाड़ियों में से 7 एसयूवी थीं। वहीं जनवरी से लेकर जून 2019 तक एसयूवी की हिस्सेदारी 24 फीसदी तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह 22 फीसदी ही थी। एसयूवी की हिस्सेदारी बढ़ने के पीछे एक वजह यह भी है कि बाजार में इन दिनों लॉन्च होने वाली ज्यादातर एसयूवी में नए टेक्नोलॉजी फीचर्स मिल रहे हैं। जैसे इंटरनेट कनेक्टेड एसयूवी लोगों को खूब भा रही हैं।
वेन्यू की भी तक 20 हजार से ज्यादा यूनिट बेची जा चुकी हैं, जिनमें से 55 फीसदी कनेक्टेड फीचर वाली थीं। औसतन ग्राहक 80-90 हजार रुपये ज्यादा खर्च करके भी इंतजार करने के लिये तैयार है।
वेन्यू की भी तक 20 हजार से ज्यादा यूनिट बेची जा चुकी हैं, जिनमें से 55 फीसदी कनेक्टेड फीचर वाली थीं। औसतन ग्राहक 80-90 हजार रुपये ज्यादा खर्च करके भी इंतजार करने के लिये तैयार है।