{"_id":"5f242081f71a6b6c6717eb92","slug":"kia-motors-india-confirmed-compact-suv-car-kia-sonet-will-be-launched-in-festive-season","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kia Sonet की लॉन्चिंग हुई कंफर्म, फेस्टिव सीजन में लॉन्च होगी यह कॉम्पैक्ट एसयूवी कार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia Sonet की लॉन्चिंग हुई कंफर्म, फेस्टिव सीजन में लॉन्च होगी यह कॉम्पैक्ट एसयूवी कार
Fri, 31 Jul 2020 07:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 31 Jul 2020 07:16 PM IST
सार
- किआ सोनेट में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे। यानी यह फीचर्स इस सेगमेंट की गाड़ियों में सिर्फ किआ सोनेट में ही उपलब्ध होंगे। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
- सोनेट का भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी 300 और फोर्ड ईकोस्पोर्ट जैसी एसयूवी कारों से होगा।
विज्ञापन
Kia Sonet official design sketch
- फोटो : Kia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह Kia Sonet (किआ सोनेट) की 7 अगस्त को ग्लोबल डेब्यू के बाद, आने वाले फेस्टिव सीजन में भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी कार को लॉन्च करेगी। किआ सोनेट को पहले ही किआ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट की जा चुकी है। कंपनी ने हाल ही में अपने आधिकारिक डिजाइन तस्वीरों में इस एसयूवी का खुलासा किया है। किआ मोटर्स इंडिया की भारतीय बाजार में सब-4-मीटर एसयूवी कार Kia Sonet अगली प्रमुख लॉन्चिंग है।
विज्ञापन
Kia Sonet official design sketch
- फोटो : Kia
कंपनी ने शुक्रवार को जारी अपने एक बयान में कहा, "किआ मोटर्स इंडिया अब आने वाले महीनों में किआ सोनेट के लॉन्च के साथ अपनी उपलब्धियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आइकॉनिक किआ डीएनए के साथ कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स से लैस, सोनट अपनी उत्कृष्ट डिजाइन और त्रुटिहीन गुणवत्ता के लिए सबसे अलग दिखाई देगी। 7 अगस्त को इसका वर्ल्ड प्रीमियर निर्धारित किया गया है, और त्यौहारी सीजन के दौरान इसकी लॉन्च के बाद, सोनेट किआ मोटर्स इंडिया को कॉम्पैक्ट-एसयूवी सेगमेंट में नए बेंचमार्क तय करने में सक्षम बनाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Kia Sonet
- फोटो : Kia
डिजाइन
Kia Sonet के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें बहुत विशिष्ट और डायनमिक डिजाइन दी गई हैं। किआ सोनेट को आधिकारिक तौर पर ऑटो एक्सपो 2020 में एक प्रोडक्शन कॉन्सेप्ट के बहुत नजदीकी रूप में पेश किया गया था। सोनेट में किआ के सिग्नेचर-स्टाइल एलिमेंट्स जैसे कि फ्रंट टाइगर-नोज ग्रिल और थ्री-डायमेंशनल 'स्टेप-वेल' जियोमेट्रिक ग्रिल मेश के साथ एक बोल्ड और डायनामिक डिजाइन दिए गए हैं। कार की लीक तस्वीरों में किआ सोनट के मिड-स्पेक वर्जन के बारे में पता चलता है। कार में सबसे आकर्षक उसकी बड़ी-चौड़ी लाइट बार है, जो दो आयताकार आंशिक एलईडी टेललैंप्स को जोड़ती है। कार के बूट लीड को थोड़ा स्मूथ बनाया गया है। हालांकि कार में दिए जाने वाले बोल्ड स्किडप्लेट्स मौजूद हैं, लेकिन उन्हें फ्लैट रूप दिया गया है। कॉन्सेप्ट कार में सी-पिलर में ब्लैक एलिमेंट दिए गए थे, वे प्रोडक्शन फॉर्म की कार में भी मौजूद हैं।

इंजन
ह्यूंदै वेन्यू के इंजन पर आधारित होने की वजह से उम्मीद है कि सोनट में भी वही इंजन और गियरबॉक्स मिलेगा। Kia Sonet 3 इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। यह 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ डुअल-क्लच AT, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर 100 PS डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होंगे। वेन्यू में मिलने वाली नई फीचर iMT सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सोनेट में भी मिलेगी।

फीचर्स
किआ सोनेट में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे। यानी यह फीचर्स इस सेगमेंट की गाड़ियों में सिर्फ किआ सोनेट में ही उपलब्ध होंगे। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इस एसयूवी में लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इस कार में UVO कनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी मिलेगी जिसमें 5 सेगमेंट के तहत 37 फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो किआ सोनेट में एबीएस के साथ ड्यूल फ्रंट एयरबैग जैसे सुरक्षा उपकरण स्टैंडर्ड मिलेंगे।

- फोटो : AmarUjala
कीमत और मुकाबला
किआ सोनेट का भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) और Ford EcoSport (फोर्ड ईकोस्पोर्ट) जैसी एसयूवी कारों से होगा। Kia Sonet की कीमतें वेन्यू की कीमत के आसपास हो सकती है। ऐसी उम्मीद है कि किआ सोनेट की एक्स-शोरूम कीमत 6.5 लाख रुपये से 11.5 लाख रुपये के बीच रहेगी।