फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Kia Motors breaks records, sells over 1 lakh cars in India within a year

Kia Motors ने तोड़ा रिकॉर्ड, साल भर के अंदर भारत में बेच डाली 1 लाख से ज्यादा कारें

Fri, 31 Jul 2020 05:49 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 31 Jul 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Kia Motors breaks records, sells over 1 lakh cars in India within a year
Kia Seltos UVO - फोटो : kia
कोरोना काल में किया मोटर्स इंडिया (Kia Motors India) ने एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में साल भर के अंदर एक लाख कारों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि 11 महीनों में Kia ने 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। भारतीय बाजार में एंट्री के बाद इतने कम समय में एक लाख यूनिट्स की बिक्री करने वाली Kia देश में पहली कार कंपनी बन गई है।
विज्ञापन


Kia Motors ने अपनी पहली कार Kia Seltos को भारत में अगस्त 2019 में लॉन्च किया था। इस एसयूवी को भारतीय ग्राहकों का बंपर साथ मिला, जहां इसकी जबदस्त बिक्री ने ऑटो सेक्टर में एक नया ट्रेंड बना दिया। लॉन्च के सिर्फ दो महीनों के अंदर, Kia Seltos सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई। इस दौरान कंपनी भारत में टॉप-5 कार निर्माताओं में शामिल हो गई। ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले साल लगभग-लगभग सभी बड़ी कार कंपनियों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, Kia की Seltos की बिक्री लगातार बढ़ी।
विज्ञापन


Kia Seltos की हिस्सेदारी

Kia Motors की परफॉर्मेंस ने सबकों हैरान कर के रख दिया है। भारतीय बाजार में Kia की पहली गाड़ी Kia Seltos को ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। Seltos देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड एसयूवी का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। अप्रैल 2020 से जून 2020 तक के बीच Seltos दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक रही। वित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में Seltos के 8,725 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कुल बाजार का 32 फीसदी हिस्सा Seltos के पास रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Kia Seltos की जून 2020 में बिक्री

जून 2020 में Seltos देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस महीने इसके 7,114 यूनिट्स की बिक्री हुई।

Kia Motors की जून 2020 में बिक्री

Kia Motors के जून 2020 में 7,275 यूनिट्स बिक्री हुई। जून 2020 में बाजार का कुल 6.2 फीसदी हिस्सा कंपनी के पास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed