फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   jeep magneto suv jeep wrangler magneto ev jeep wrangler electric version jeep wrangler electric suv electric vehicles

Jeep Magneto एसयूवी हुई पेश: 6-गियर वाली ऑल-इलेक्ट्रिक Wrangler एसयूवी, 354 किमी है ड्राइविंग रेंज

Mon, 22 Mar 2021 02:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 22 Mar 2021 02:26 PM IST
सार

Jeep Magneto में एक इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है और अमेरिकी कार निर्माता का दावा है कि नया इलेक्ट्रिक मोटर स्टैंडर्ड मॉडल में इस्तेमाल किए गए 3.6-लीटर पेंटास्टार वी6 पेट्रोल इंजन की तरह ही जबरदस्त होगा। 

विज्ञापन
jeep magneto suv jeep wrangler magneto ev jeep wrangler electric version jeep wrangler electric suv electric vehicles
Jeep Magneto Electric SUV Concept - फोटो : Jeep

विस्तार

Jeep ने अपनी आइकॉनिक ऑफ-रोडर Wrangler (रैंगलर) एसयूवी के ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन को पेश किया है। जीप ने Easter Jeep Safari 2021 के मौके पर इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी से पर्दा उठाया है। ऑल-इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार का नाम Jeep Magneto (जीप मैग्नेटो) है जो रैंगलर पर आधारित है। 
विज्ञापन

नई डिजाइन

जीप मैग्नेटो एसयूवी कॉन्सेप्ट कार को चमकदार नीले और सफेद रंग में डुअल-टोन बॉडीवर्क के साथ पेश किया गया है। इसके डिजाइन में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें एक नए डिजाइन का टेलगेट, बोनट और अपग्रेडेड लाइट्स दी गई हैं। ऑफ-रोड अपग्रेड के तौर पर इस मॉडल में 5 सेंटीमीटर की लिफ्ट किट, 17-इंच के पहिये, एक रोल केज और मजबूत फ्रंट विंच बंपर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन और पावर

Jeep Magneto में एक इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जो स्टैंडर्ड मॉडल में इस्तेमाल किए गए 3.6-लीटर पेंटास्टार वी6 पेट्रोल इंजन की तरह ही शानदार प्रदर्शन करता है। 3.6-litre पेंटास्टार वी6 पेट्रोल इंजन में 293 hp का अधिकतम पावर और 370 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। जो सिरफ 7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। 

हालांकि, इस फुल-इलेक्ट्रिक एसयूवी की खास बात यह है कि इसके इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में पारंपरिक 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और क्लच दिया गया है। उसी तरह काम करता है जैसे कि पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों में। किसी भी सामान्य इलेक्ट्रिक वाहन की तरह Magneto एसयूवी में भी सिंगल-रेशियो ट्रांसमिशन मिलता है, जो कार की स्पीड करने के दौरान एनर्जी रिकवरी सिस्टम में मदद करता है। 
विज्ञापन

बैटरी पावर और रेंज

अमेरिकी कार निर्माता का दावा है कि नया इंजन V6 की तरह ही जबरदस्त होगा। इस ऑफ-रोडर के चेसिस एरिया में चार बैटरी लगाई गई है जो इसके वजह को बराबर बांटता है। हर बैटरी को वाटरप्रूफ केसिंग से ढंका गया है ताकि रैंगलर इलेक्ट्रिक की ऑफ-रोड क्षमताएं प्रभावित न हो सकें। यह बैटरी 30 इंच गहरे पानी में भी डूब जाए तो इसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसमें 70 kWh और 800V बैटरी पैक मिलता है जो फास्ट चार्जिंग की सुविधा देता है। जीप ने फिलहाल अपनी Magneto कॉन्सेप्ट एसयूवी की ड्राइविंग रेंज का खुलासा नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक फुल चार्जिंग पर यह एसयूवी लगभग 354 किलोमीटर तक चल सकती है। 

3 और मॉडल हुए पेश

जीप मैग्नेटो के अलावा, कार निर्माता ने इस साल ईस्टर जीप सफारी में तीन और एसयूवी - Jeep Red Bare Gladiator कॉन्सेप्ट, Jeepster Beach और Jeep Orange Peelz को पेश किया। पहली कार, Jeep Red Bare Gladiator कॉन्सेप्ट एक 4-डोर वाली पिकअप है। इसमें 3.0-लीटर EcoDiesel V6 इंजन मिलता है जिसमें 260 hp का पावर और 599 Nm का टार्क जेनरेट होता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं दूसरी कार Jeepster Beach को कंपनी ने अपनी सेंकड जेनरेशन Jeepster Commando (जीपस्टर कमांडो) की याद में बनाया है। इसमें 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 340 hp का पावर और 500 Nm का टार्क जेनरेट करता है। जबकि तीसरा कार, Jeep Orange Peelz उन लोगों के लिए बनाई गई है जो 3.6-लीटर वी6 इंजन के साथ एक कस्टमाइज जीप को पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed