{"_id":"5f22d50d8ebc3e63e5564e3a","slug":"jeep-compass-night-eagle-launched-in-india-know-price-features-specification","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jeep Compass Night Eagle एसयूवी भारत में लॉन्च, भारत में बिकेगी सिर्फ 250 कारें, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Jeep Compass Night Eagle एसयूवी भारत में लॉन्च, भारत में बिकेगी सिर्फ 250 कारें, जानें कीमत और फीचर्स
Thu, 30 Jul 2020 07:41 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 30 Jul 2020 07:41 PM IST
सार
- Jeep Compass Night Eagle एसयूवी Compass Longitude Plus ट्रिम पर आधारित है और उससे 45,000 रुपये ज्यादा कीमत पर उपलब्ध है।
- नया लिमिटेड एडिशन मॉडल का लुक कंपस के स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी है। एसयूवी के नए मॉडल में अपडेटेड फीचर्स के साथ स्टाइल में बदलाव देखने को मिला है।
विज्ञापन
Jeep Compass Night Eagle
- फोटो : Jeep
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jeep India (जीप इंडिया) ने भारत में Compass (कंपास) एसयूवी की तीसरी सालगिरह मनाने के लिए लॉन्च किए गए Longitude Plus (लॉन्गिट्यूड प्लस) वेरिएंट के लिए ब्लैक-थीम वाले कॉस्मेटिक पैकेज, के लिमिटेड एडिशन Compass Night Eagle (कंपास नाइट ईगल) की कीमतों का एलान कर दिया है। आइए जानते हैं इस एसयूवी की खासियत और डिटेल्स।
विज्ञापन
Compass Night Eagle चार रंगों के ऑप्शन के उपलब्ध है। इसमें वोकल वाइट, ब्रिलियंट ब्लैक, एग्जॉटिका रेड और मैग्नेशियो ग्रे रंग शामिल हैं। नया लिमिटेड एडिशन मॉडल का लुक कंपस के स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी है। एसयूवी के नए मॉडल में अपडेटेड फीचर्स के साथ स्टाइल में बदलाव देखने को मिला है। नए मॉडल में इंटीरियर और एक्सटीरियर में ब्लैक थीम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कीमत
Jeep Compass Night Eagle एसयूवी Compass Longitude Plus ट्रिम पर आधारित है और उससे 45,000 रुपये ज्यादा कीमत पर उपलब्ध है। Compass Night Eagle मॉडल की कीमत 20.14 लाख रुपये से शुरू होती है जो 23.31 लाख रुपये तक जाती है। कंपास नाइट ईगल की कीमतें 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल डीसीटी वेरिएंट के लिए 20.14 लाख रुपये से शुरू होती हैं। डीजल मैनुअल वर्जन की कीमत 20.75 लाख रुपये है और AWD के साथ ऑटोमैटिक डीजल की कीमत 23.31 लाख रुपये है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम मुंबई की हैं।

भारत में बिकेगी सिर्फ 250 कारें
अमेरिका की एसयूवी बनाने में स्पेशलिस्ट मानी जानेवाली कंपनी का Compass Night Eagle जीप कंपस एसयूवी का पहला ग्लोबल लिमिटेड-एडिशन मॉडल है। कंपनी भारतीय बाजार में Jeep Compass Night Eagle की सिर्फ 250 यूनिट बेचेगी। कंपनी इस लिमिटेड-एडिशन मॉडल की ब्राजील और ब्रिटेन जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से बिक्री कर रही है।

इंजन
Compass Night Eagle में स्टैंडर्ड कंपस एसयूवी वाला ही 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 160 bhp का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा एसयूवी में 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है। यह इंजन 173 bhp का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

डिजाइन
Compass Night Eagle लिमिटेड एडिशन के डिजाइन की बात करें तो इसमें ग्रिल, फ्रंट बंपर, रूफ पैनल और विंडो लाइन ब्लैक कलर में हैं। एसयूवी के इंटीरियर ब्लैक थीम में है। केबिन में ब्लैक टेक्नो-लेदर अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है। एसयूवी के साइड फेंडर्स और डिग्गी के दरवाजे पर स्पेशल Night Eagle की बैजिंग दी गई है। एसयूवी के 18-इंच के अलॉय व्हील्स भी ब्लैक कलर के हैं।

फीचर्स
Jeep Compass Night Eagle में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट के साथ की-लेस एंट्री, पावर्ड विंग मिरर्स, फ्रंट कॉर्नरिंग लैम्प्स दिया गया है। इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है। साथ ही इस एसयूवी में रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस साथ ही कंपस के इस एसयूवी में हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर भी दिए गए हैं।