{"_id":"58e890094f1c1b081a5b63fd","slug":"jaguar-xe-diesel-to-launch-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल अवतार में आ रही है जगुआर एक्सई","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
डीजल अवतार में आ रही है जगुआर एक्सई
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 08 Apr 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
जगुआर एक्सई
टाटा की सहयोगी लक्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर ने अपनी सेडान कार एक्सई को पिछले साल ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया था। कंपनी अब इसके डीजल वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है। जगुआर एक्सई का डीजल वेरिएंट अप्रैल के अंत तक लॉन्च होने की संभावना है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि ये कार भारत में कंपनी की पहली डीजल कार होगी। इस कार का निर्माण कंपनी भारत में ही करती है। 2016 में लॉन्च इस कार में 2.0 लीटर का चार सिलेंडर वाला इग्नियम डीजल इंजन लगा होगा। इसके साथ ही लक्जरी सेडान में 8 स्पीड वाला गियरबॉक्स भी दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि इस बात की अभी जानकारी नहीं है कि एक्सई में लगा इग्नियम इंजन उतना ही आउटपुट देगा जितना जगुआर की एक्सएफ और एफ-पेस में मिलता था। इसके साथ ही कार निर्माता कंपनी दो आउटपुट वाला डीजल इंजन दे सकती है, जैसा कार के पेट्रोल वेरिएंट में है। जगुआर एक्सई अपने सेग्मेंट में सबसे ज्यादा कीमत वाली कारों में से एक है। इसे साथ कार में डीजल इंजन का न होना भी अब तक खलता था।
विज्ञापन