फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   Meet the sexy Jaguar its designer ian callum

यह नाम कार की दुनिया में सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि सपना बना

Wed, 01 Apr 2015 08:35 AM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 08:35 AM IST
विज्ञापन
Meet the sexy Jaguar its designer ian callum

कार और कला। सुनने में अटपटा लगता होगा! मगर एक कार को लग्जरी कार बनाने में तकनीक के साथ-साथ कला भी अहम किरदार निभाती है। जगुआर कार के इस अहम किरदार के पीछे हैं इयान कैलुम।

विज्ञापन


इयान कैलुम रहस्य का दूसरा नाम हैं। लोगों की सोच से परे उन्होंने जगुआर को एक ऐसे डिजाइन में रचा कि यह नाम कार की दुनिया में सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि कार प्रेमियों का सपना बन गया। अब जब जगुआर का नया XF मॉडल जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च होने वाला है, तो इस कार के डिजाइनर से मिलना और भी जरूरी हो जाता है। कार डिजाइनिंग को लेकर इयान के जोश और जुनून के बारे में जानना एक यादगार लॉन्ग ड्राइव पर जाने जैसा ही है।
विज्ञापन


14 बरस की उम्र को सलाम

इयान की उम्र उस वक्त सिर्फ 14 साल थी, जब उन्होंने कार का अपना पहला स्केच बनाया था। बात सन् 1968 की है। इयान की नजर जगुआर के XJ6 मॉडल पर पड़ी। इससे प्रभावित होकर उन्होंने कुछ स्केच तैयार किए। उन्होंने ये स्केच जगुआर कार के वाइस चेयरमैन बिल हेन को भेजे। बिल हेन ने उन्हें काफी प्रोत्साहित किया। साल 1977 में इयान ने अपने पैशन को पढ़ाई के जरिये आगे बढ़ाया। उन्होंने ग्लासगो स्कूल ऑफ आर्ट से इंडस्ट्रियल आर्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके बाद लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट से व्हीकल डिजाइनिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू हुआ सिलसिला

Meet the sexy Jaguar its designer ian callum

इस पढ़ाई का परिणाम उन्हें मिला फोर्ड कंपनी में नौकरी के रूप में। फोर्ड में नौकरी के दौरान उन्होंने जापान, इटली और ऑस्ट्रेलिया में काम किया। उनकी मुख्य भूमिका स्टीयरिंग व्हील्स के डिजाइन को लेकर थी। लंबे समय तक फोर्ड में काम करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग फर्म टीडब्ल्यूआर का रुख किया। यहां उन्होंने एस्टन मार्टिन डीबी-7 की रूपरेखा तैयार की और यह वह डिजाइन है, जिसके लिए उन्हें खासतौर पर जाना जाता है।

जगुआर की सवारी
कार डिजाइनिंग एक तरफ और जगुआर से इयान का जुड़ाव दूसरी तरफ। फोर्ड और टीडब्ल्यूआर में काम करने के दौरान इयान ने जो कुछ सीखा और बनाया, वह काफी नहीं था। बचपन से जो सपना उनकी आंखों में था, वह पूरा हुआ सन् 1999 में। उन्होंने जगुआर में बतौर डाइरेक्टर ऑफ डिजाइन अपने नये सफर की शुरुआत की।

इयान की डिजाइन की गई प्रमुख कारें

Meet the sexy Jaguar its designer ian callum

उनके योगदान को कई सम्मान और पुरस्कारों के जरिये सराहा भी गया। साल 2012 में इयान कैलुम ′टॉप गीयर′ मैगजीन के मैन ऑफ द ईयर चुने गए। साल 1995 और 2000 में इन्हें जिम क्लार्क मेमोरियल अवॉर्ड से नवाजा गया। इससे दो बार सम्मानित होने वाले कैलुम इकलौते शख्स हैं। कैलुम ऑटो एक्सपो के पर्सन ऑफ द ईयर भी रह चुके हैं।

प्रमुख कारें
फोर्ड आरएस 200, फोर्ड घीया वीया कांसेप्ट, फोर्ड घीया, फोर्ड कोसवर्थ एस्कोर्ट, फोर्ड प्यूमा, वोल्वो सी70, अस्टन मार्टिन डीबी7 एंड डीबी9 और वैंकुइश, जगुआर XK, XF, XJ, RD6, R Coupe, C-XF, ALC, कॉन्सेप्ट 8, C-X16

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed