फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Jaguar performance art tour starts from Ambey Valley

24 शहरों में गूंजेगी जगुआर की दहाड़, जानें कहां से हुई शुरुआत

Sat, 08 Apr 2017 10:52 PM IST
Updated Sat, 08 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Jaguar performance art tour starts from Ambey Valley
द आर्ट ऑफ परफॉर्मेंस टूर - फोटो : Amar Ujala

हमारे देश को दुनिया ख्वाबों की सुनहरी धरती मानती है। यहां पर सबके लिए संभावनाएं हैं, यहां मारुति की ऑल्टो बिकती है तो बुगाटी करोड़ों की कार वेरॉन के भी खरीदार यहां हैं। यही वजह है पूरी दुनिया की ऑटोमोबाइल कंपनियां धीरे-धीरे भारत में अपने सपने सच करने में जुट गई हैं।

विज्ञापन


जगुआर अब भारत में अपनी पहचान बना चुका है अगर आप इसका नाम लेते हैं तो ऐसा नहीं है कि लोगों के लिए यह एक अनजाना ब्रांड है। लेकिन प्रतिस्पर्धा इतनी कड़ी है कि कोई भी खुद को विनर मानकर चुपचाप नहीं बैठ सकता।
विज्ञापन


जगुवार की दहाड़ पूरी भारत में सुनाई देने वाली है और इसकी शुरुआत लोनावला स्थित एंबे वैली के एयर स्ट्रिप से "द आर्ट ऑफ परफॉर्मेंस टूर" के नाम से हो चुकी है। हमने जगुआर के भारत के उपलब्‍ध हर कार को चलाया और यह जानने की कोशिश की आखिर क्यूं जगुआर की कारों की दीवानगी भारतीयों के सिर चढ़कर बोल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jaguar performance art tour starts from Ambey Valley
जगुआर - फोटो : Amar Ujala

सबसे पहले एमडी की जुबानी

जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर व प्रेसीडेंट रोहित सूरी ने बताया कि,"द आर्ट ऑफ परफॉर्मेंस टूर वित्त वर्ष 17-18 की शुरुआत हमने ऑटो उत्साहियों की मुराद पूरी करने के लिए कर दी है। पिछले साल हमें काफी उत्साहजनक परिणाम इस आयोजन से मिले थे इसको देखते हुए अबकी बार आर्ट ऑफ परफॉर्मेंस को हम पूरे देश में आयोजित कर रहे हैं। यहां एंबे वैली में आप हमारी हर कार को देख सकते हैं जो हम भारत में बेच रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इसके जरिए जो हमारा मकसद है वह जगुआर के प्रशंसकों तक पहुंच जाएगा। 

Jaguar performance art tour starts from Ambey Valley
जगुआर - फोटो : Amar Ujala

मिलिए जगुआर की प्रोडक्ट लाइन से

मौजूदा समय में जगुआर की ऑल न्यू एफ-फेस(सीबीयू के रूप में बिक रही इस कार की कीमत 68.40 लाख रुपये), एफ टाइप(शुरुआती कीमत 1.25  करोड़), लोकली मैन्यूफैक्‍चर्ड एक्सजे(शुरुआती कीमत 99.99 लाख), लोकली मैन्यूफैक्चर्ड एक्सई(शुरुआती कीमत 39.90 लाख) व लोकली मैन्यूफैक्‍चर्ड एक्सएफ(शुरुआती कीमत 47.50 लाख) रुपये से शुरू होती है। इन कारों को कंपनी देश में अपने 24 आधिकारिक डीलरों के माध्यम से बेच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed