फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Apple Carplay feature in indian motorcycle indian motorcycle apple carplay feature introduced in its 2020 models indian motorcycle company

Indian Motorcycle अपने बाइक्स में देगी एप्पल कारप्ले का फीचर, जानें इसकी खासियत

Fri, 31 Jul 2020 02:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 31 Jul 2020 02:46 PM IST
सार

  • एपल कारप्ले फीचर राइडर के iPhone को बाइक के इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ जोड़ देता है, जिससे बाइक पर Siri (सिरी) और अन्य iPhone (आईफोन) एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इंडियन मोटरसाइकिल का कहना है कि एपल कारप्ले अपडेट कंपनी के राइड कमांड सिस्टम में जोड़े गए कई फीचर्स में से एक है।

विज्ञापन
Apple Carplay feature in indian motorcycle indian motorcycle apple carplay feature introduced in its 2020 models indian motorcycle company
Indian Motorcycle Apple Carplay Feature - फोटो : Indian Motorcycle

विस्तार

Indian Motorcycle (इंडियन मोटरसाइकिल) ने एलान किया है कि उसके सभी 2020 मॉडल जो 7-इंच राइड कमांड सिस्टम से लैस हैं, उन्हें अब एपल कारप्ले कनेक्टिविटी का फीचर मिलेगा। 2020 Indian Chieftain (2020 इंडियन चीफटैन), Indian Roadmaster (इंडियन रोडमास्टर) और Indian Challenger (इंडियन चैलेंजर) जैसी मोटरसाइकिलों में अब एपल कारप्ले फीचर के साथ नजर आएंगी। कंपनी के अनुसार, एपल कारप्ले कनेक्टिविटी फीचर दुनिया भर में बिक्री की जा रही इन सभी मॉडलों में उपलब्ध है। 
विज्ञापन

जैसा कि कारों पर देखा जाता है, एपल कारप्ले फीचर राइडर के iPhone को बाइक के इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ जोड़ देता है, जिससे बाइक पर Siri (सिरी) और अन्य iPhone (आईफोन) एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फीचर तभी काम करता है जब सिस्टम को iPhone के साथ पेयर किया (जोड़ा) जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी का कहना है कि ग्राहक USB फ्लैश ड्राइव का उपयोग करके घर पर ही अपडेट इंस्टॉल कर पाएंगे। डाउनलोड के लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा और इसे मुफ्त में हासिल किया जा सकेगा। डाउनलोड से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। ग्राहक अपडेट इंस्टॉल कराने के लिए नजदीकी भारतीय मोटरसाइकिल डीलरशिप पर भी जा सकते हैं और यह मुफ्त है। 
विज्ञापन

इंडियन मोटरसाइकिल का कहना है कि एपल कारप्ले अपडेट कंपनी के राइड कमांड सिस्टम में जोड़े गए कई फीचर्स में से एक है। इसके साथ ही ग्राहक बेहतर नेविगेशन लोकेशन मैनेजमेंट, बूट टाइम, ऑडियो म्यूटिंग और कंट्रोल इंप्रूवमेंट (नेविगेशन ऑडियो सहित), विजेट फिक्सेस और एक नई फ्यूल इकोनॉमी विजेट और नेविगेशन के भीतर बेहतर कार्यक्षमता की उम्मीद कर सकते हैं। 

ग्राहक USB के जरिए iPhone को सिस्टम में प्लग कर सकते हैं, इसके बाद सिस्टम फिर एक पेयर्ड ब्लूटूथ हेडसेट के जरिए राइडर को एपल म्यूजिक और मैप्स का इस्तेमाल करने की अनुमति देगा। हालांकि इसे अलग से खरीदना होगा। 

कंपनी ने अभी तक एंड्रॉयड स्मार्टफोन वाले ग्राहकों के लिए कोई अपडेट की घोषणा नहीं की है। बता दें कि Honda (होंडा) और Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) दोनों कंपनियां अपने चुनिंदा लेटेस्ट मॉडल्स पर एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो दोनों को सपोर्ट करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed