फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   In October 2020 Tata Motors sold 27 percent more vehicles in the Indian market

भारत में हो रही Tata Motors के वाहनों की जबरदस्त खरीदारी, अक्तूबर महीने में 27 फीसदी बढ़ी बिक्री

Tue, 03 Nov 2020 07:05 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 03 Nov 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
In October 2020 Tata Motors sold 27 percent more vehicles in the Indian market
फाइल फोटो - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अक्तूबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने इस महीने कुल 52,132 वाहनों (घरेलू+निर्यात) की बिक्री की है। भारतीय बाजार की बात करें तो टाटा मोटर्स ने अक्तूबर 2020 में कुल 49,669 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने 39,152 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। यानी पिछले साल की तुलना में टाटा मोटर्स की भारतीय बाजार में 27 फीसदी बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन

 

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 79 फीसदी की बंपर बढ़त दर्ज की गई है। अक्तूबर 2020 में टाटा मोटर्स के कुल 23,617 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी के कुल 13,169 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की बात करें, तो अक्तूबर 2020 में टाटा मोटर्स के कुल 26,052 कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी के कुल 25,983 कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई थी। 
विज्ञापन

इससे पहले टाटा मोटर्स ने सितंबर 2020 में कुल 44,444 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने 32,376 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। इस दौरान टाटा मोटर्स की भारतीय बाजार में 37 फीसदी बिक्री बढ़ी थी।

सितंबर 2020 में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 163 फीसदी की बंपर बढ़त दर्ज की थी। सितंबर 2020 में टाटा मोटर्स के कुल 21,199 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई थी। जबकि, सितंबर 2019 में बिक्री का यह आंकड़ा 8097 यूनिट्स का था। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed