{"_id":"595718ce4f1c1bcb168b4a9b","slug":"impact-of-gst-suv-sedan-aud-bike-gets-cheaper","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST के बाद सस्ती हो जाएंगी सेडान कार, एसयूवी और बाइक्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
GST के बाद सस्ती हो जाएंगी सेडान कार, एसयूवी और बाइक्स
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 01 Jul 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
एक देश, एक टैक्स यानी जीएसटी आज से देश में लागू हो चुका है। जीएसटी लागू होने से ऑटोमोबाइल्स की कीमतों पर भी प्रभाव पड़ा है। सभी कंपनियां अपने व्हीकल की नई कीमतों का ऐलान शनिवार को करे सकती हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक ओर बड़ी कार, मोटरसाइकिल और स्कूटर सस्ते होंगे, वहीं दूसरी ओर हाइब्रिड कार और 350 सीसी के ऊपर के इंजन वाली मोटरसाइकिलों की कीमत बढ़ जाएगी। जीएसटी लागू होने के बाद एसयूवी और सेडान कारों की कीमत में सबसे ज्यादा गिरावट आएगी। मर्सिडीज GLS350 की कीमत 3 लाख रुपये तक कम होगी। ह्यूंडई की क्रेटा की कीमत भी 40,000 से 60,000 रुपये तक कम हो सकती है। छोटी गाड़ियों की बात करें तो ग्रैंड आई10 की कीमत में 3000 रुपये से 14,000 रुपये तक गिरावट देखी जा सकती है।
विज्ञापन
ह्यूंडई के अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी लागू होने के बाद की कीमत अभी तय की जा रही हैं। हमने ग्राहकों को पहले ही बता दिया है कि जीएसटी लागू होने के बाद कीमत पर जो भी असर पड़े, उसमें ग्राहकों को ही फायदा होगा।
विज्ञापन
अगर दोपहिया वाहनों पर नजर डाले तो हीरो की बाइक और स्कूटर की कीमत में 5 फीसदी तक गिरावट होगी। वहीं होंडा एक्टिवा स्कूटर की कीमत 3,400 रुपये तक घट सकती है। हालांकि 350 सीसी के ऊपर की टू-व्हीलर्स की कीमत बढ़ेगी।