फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   IGL launched new mobile app Oorja to manage queues at cng stations for CNG car vehicles owners

कितनी है सीएनजी स्टेशनों पर भीड़, बताएगी आईजीएल की यह खास एप

Sat, 22 Dec 2018 06:08 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला
अमित शर्मा, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 22 Dec 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
IGL launched new mobile app Oorja to manage queues at cng stations for CNG car vehicles owners
cng

विज्ञापन

सस्ती होने के कारण लोग सीएनजी से चलने वाली कार खरीदना चाहते हैं, लेकिन सीएनजी भरवाने के लिए स्टेशनों पर लगी लंबी कतार देख अपना इरादा छोड़ देते हैं। लेकिन अब आगे से ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब आप अपने घर पर ही यह देख पाएंगे कि आपके घर के आसपास कितने सीएनजी फिलिंग स्टेशन हैं और किस स्टेशन पर आपको कितनी देर का इंतजार करना पड़ सकता है। यह जानने के बाद आप सबसे कम वेटिंग टाइम वाले स्टेशन पर जाकर अपनी कार में सीएनजी भरवा सकेंगे और यह संभव होगा आईजीएल की नई एप से...

1 जनवरी से कर सकेंगे डाउनलोड

दरअसल यह संभव हुआ है आईजीएल के एक मोबाइल ऐप ऊर्जा (Oorja) से जिसका उद्घाटन शुक्रवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। इस ऐप के माध्यम से आप किसी भी सीएनजी स्टेशन पर वेटिंग टाइम पता कर घर या आफिस से निकल सकेंगे और आपका समय बर्बाद नहीं होगा। इस ऐप के माध्यम से आप किसी अनजान शहर में भी सीएनजी भरने वाले स्टेशन का पता कर सकेंगे। ऐप आपको उस सीएनजी पंप तक पहुंचने का सबसे छोटा और ट्रैफिक रहित रास्ता भी बताएगा। यह ऐप अभी तो केवल इनवाइट के जरिये डाउनलोड किया जा सकता है लेकिन अगले साल की पहली तारीख से आप इसे गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालकों को मिलेगी चिकित्सकीय सहायता

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऐप लांच करने के अवसर पर ऑटो चालकों के लिए चिकित्सकीय सुविधा देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब हर सीएनजी चालित पंपों पर कोई भी चालक अपने स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी जानकारी को प्राप्त कर सकेंगे। 

विज्ञापन

देशभर में 1500 सीएनजी स्टेशंस

प्रधान के मुताबिक इस एप की मदद से न केवल सीएनजी स्टेशनों पर लंबी-लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि वक्त के साथ ईधन की बचत भी होगी। इस एप से सीएनजी वाहन चला रहे ड्राइवरों के जीवनस्तर में भी सुधार होगा और उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है कि देशभर में इस वक्त 1500 सीएनजी स्टेशंस हैं, जिसमें 450 अकेले दिल्ली में ही हैं। प्रधान का कहना है कि अगले 4-5 सालों में सीएनजी स्टेशनों की संख्या 10 हजार तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed