फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai Verna became expensive just before the festival, the company increased the price by 8000 rupees

बुरी खबर! त्योहारों से ठीक पहले महंगी हो गई Hyundai Verna, जानें कितने बढ़े दाम

Tue, 13 Oct 2020 09:29 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 13 Oct 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Hyundai Verna became expensive just before the festival, the company increased the price by 8000 rupees
hyundai verna 2020 hands free boot opening - फोटो : Hyundai

ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने ठीक त्योहारों से पहले अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Hyundai Verna की कीमतों को 8000 रुपये तक बढ़ा दिया है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी Creta की कीमतों को 62,000 रुपये तक बढ़ाया था।

विज्ञापन


ह्यूंदै मोटर इंडिया ने Hyundai Verna की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ इसका नया बेस वेरिएंट (E Variant) भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया है, जिसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 9.02 लाख रुपये है। इस वेरिएंट को अगर हटा दिया जाए तो कंपनी ने अपने दूसरे वेरिएंट्स की कीमतों में 8000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। E वेरिएंट से पहले Hyundai Verna का S वेरिएंट बेस मॉडल था जिसकी अब दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 9.38 लाख रुपये हो गई है। वहीं, इसके टॉप एंड वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 15.17 लाख रुपये हो गई है। 

विज्ञापन

इससे पहले ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने बड़ी खामोशी से अपनी कॉम्पैक्ट सेडान Hyundai Verna के बेस वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इसे 9.02 लाख रुपये की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। यानी Hyundai की Verna का अब बेस मॉडल S वेरिएंट की जगह E वेरिएंट है। 

नए Hyundai Verna E वेरिएंट में कई फीचर्स S ट्रिम्स जैसे ही हैं। हालांकि, इसमें आपको S ट्रिम जैसा 8-इंच का टचस्क्रीन नहीं मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा नए वेरिएंट में आपको फ्रंट यूएसबी चार्जर और सनग्लास होल्डर भी नहीं मिलेगा।  नए Hyundai Verna E वेरिएंट की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 113 bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। इसके अलावा इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

अब देखना है कि महंगी कीमतों का कार की बिक्री पर क्या असर पड़ेगा?

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed