फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hyundai venue and mahindra xuv300 rival maruti vitara brezza offered with 5 years warranty

अब सालों तक बेफिक्र होकर चलाएं Vitara Brezza, कंपनी फ्री में दे रही ये शानदार ऑफर

Mon, 22 Jul 2019 08:20 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 22 Jul 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
hyundai venue and mahindra xuv300 rival maruti vitara brezza offered with 5 years warranty
Maruti Suzuki Vitara Brezza Auto Expo - फोटो : Auto Expo

मारुति ने अपनी सब-4 मीटर सेगमेंट में सबसे पॉपुलर एसयूवी विटारा ब्रेजा पर सबसे शानदार ऑफर लॉन्च किया है। महिंद्रा एक्सयूवी 300, ह्यूंदै वेन्यू, टाटा नेक्सन और फोर्ड इकोस्पोर्ट को टक्कर देने के लिये मारुति विटारा ब्रेजा पर पांच साल की वारंटी दे रही है। इसका अलावा मारुति ब्रेजा पर अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

विज्ञापन

 

वेन्यू की बुकिंग 45 हजार के पार

ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली ह्यूंदै वेन्यू के लॉन्च होने का सबसे बड़ा असर विटारा ब्रेजा पर पड़ा है। मात्र दो महीने में ही वेन्यू की बुकिंग का आंकड़ा 45 हजार को पार कर गया है। वहीं वेन्यू बिक्री के मामले में भी विटारा ब्रेजा को टक्कर दे रही है। जून, 2019 की बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक मारुति विटारा ब्रेजा की 8,871 यूनिट्स ही बिकीं थीं, वहीं वेन्यू की बिक्री 8,763 यूनिट्स की रही थी। यानी कि दोनों के बीच तकरीबन 100 यूनिट्स का ही अंतर रह गया है।        
 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 साल की वारंटी

hyundai venue and mahindra xuv300 rival maruti vitara brezza offered with 5 years warranty
Maruti Vitara Brezza 5-year warranty - फोटो : Team-BHP

ह्यूंदै वेन्यू से मिल रही चुनौती को देखते हुए मारुति ने विटारा ब्रेजा पर 5 साल की वारंटी ऑफर की है। अभी तक मारुति ब्रेजा पर दो साल और 40 हजार किमी की ही वारंटी पेश कर रही थी। लेकिन अब ग्राहकों वारंटी को 5 साल या फिर एक लाख किमी तक बढ़वा सकते हैं। इसके लिये ग्राहकों को कोई अतिरिक्त राशि खर्च नहीं करनी पड़ेगी।
 

विज्ञापन

30 हजार रुपये का डिस्काउंट

वहीं कंपनी ब्रेजा पर 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अतिरिक्त पांच हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। हाल ही में मारुति ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिये विटारा ब्रेजा का स्पोर्ट्स लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च किया था। जिसमें ग्राहक 30 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च करके ब्रेजा को स्पोर्टी लुक दे सकते हैं।
 

टाटा नेक्सन और ब्रेजा से सस्ती है वेन्यू

वहीं वेन्यू के सबसे ज्यादा बिकने के पीछे मुख्य वजह है कि ह्यूंदै ने वेन्यू की बेस वेरियंट शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.5 लाख रुपये रखी है और कम कीमत होने की वजह से यह टाटा नेक्सन से भी सस्ती पड़ रही है। जबकि विटारा ब्रेजा के बेस वेरियंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.68 लाख रुपए है।
 

20 अगस्त को आ सकती है पेट्रोल इंजन के साथ नई ब्रेजा

खास बात यह है कि सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में वेन्यू देश की पहली इंटरनेट कनेक्टेड एसयूवी है, जो ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो खासकर युवा ग्राहकों को काफी आकर्षित कर रही है। इसके अलावा वेन्यू तीन इंजन ऑप्शन दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन के साथ आती है। जबकि विटारा ब्रेजा फिलहाल डीजल में ही उपलब्ध है। वहीं कंपनी ब्रेजा को नए 1.2 लीटर डुअल जेट पेट्रोल इंजन के साथ 20 अगस्त को लॉन्च कर सकती है। यह इंजन मौजूदा प्रीमियम हैचबैक बलेनो में भी मिल रहा है, जो 91 बीएचपी की पावर औरर 120 एनएम का टॉर्क देता है।      
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed