फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai New i20 spotted during testing launched with five big changes

Hyundai की नई i20 जल्द होगी लॉन्च! इस बार होंगे पांच बड़े बदलाव

Wed, 16 Oct 2019 05:44 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 16 Oct 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Hyundai New i20 spotted during testing launched with five big changes
2020 hyundai new i20 - फोटो : Social

Grand i10 Nios को भारत में लॉन्च करने के बाद अब Hyundai अपनी नई i20 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अभी हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा गया, हांलाकि मोडल पूरी तरह से ढका हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी नई Hyundai i20 को पहले कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि इस बार नए मॉडल में काफी बड़े बदलाव मिल सकते हैं।

विज्ञापन

सोर्स के मुताबिक नई Hyundai i20 में 1.4 लीटर, 3 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है इसके अलावा कंपनी इसमें DCT ट्रांसमिशन भी ऑफर कर सकती है। इसके अलावा नए मॉडल में पुराना 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन भी मिलेगा। ये इंजन BS6 नॉर्म्स वाले होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स की लम्बी लिस्ट

सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए Hyundai नई i20 में सभी सेफ्टी रेगुलेशंस को पूरा करेगी, माना जा रहा है कि नये मॉडल में ड्यूल-एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर ऐंड पैसेंजर सीट बेल्ट वॉर्निंग, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम फीचर्स स्टैंडर्ड हो सकते हैं।

विज्ञापन

स्टाइलिश और स्पोर्टी डिजाइन

Hyundai i20 पहले भी अपने स्टाइल से लोगों को लुभाती अ रही है लेकिन इस बार यह और भी ज्यादा अग्रेसिव होने जा रही हैं। टेस्टिंग के दौरान सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि i20 का सामने का हिस्सा पहले के मुकाबले ज्यादा शॉर्प  और अग्रेसिव होगा है। इसमें  स्लीक हेडलाइट्स देखने को मिलेगी, जबकि इसमें फेसलिफ्ट Elantra जैसा बंपर दिया गया है। कार का पीछे का हिस्सा मौजूदा मॉडल से काफी मिलता-जुलता पाया गया।
 

नया इंटीरियर

थर्ड जेनरेशन Hyundai i20 में इस बार एक दम नया इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसमें कंपनी के हालिया मॉडल्स जैसे लेआउट वाला डैशबोर्ड देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसके सेंटर कंसोल और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में भी कई बदलाव किये जायेंगे। इसका केबिन ड्यूल टोन कलर में मिलेगा।  

इन फीचर्स पर रहेगी नजर

नई i20 में कंपनी का ब्लूलिंक कनेक्ट कार सिस्टम जैसा एडिशनल फीचर मिलने की उम्मीद है । इसके टॉप मॉडल में स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED डेटाइम रनिंग लाइट्स, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।कंपनी इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed