फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai Motor recalled 77000 vehicles after complaints of Hyundai Kona EV battery malfunction.

Hyundai Kona की बैटरी में आई खराबी, मरमम्त के लिए 77000 गाड़ियों को कंपनी ने वापस मंगाया

Thu, 15 Oct 2020 08:32 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 15 Oct 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Motor recalled 77000 vehicles after complaints of Hyundai Kona EV battery malfunction.
Hyundai Kona EV - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै मोटर ने दुनियाभर में Hyundai Kona के 77,000 यूनिट्स को रिकॉल करने का फैसला किया है। इस मॉडल में लगी बैटरी सेल में आ रही खराबियों को ठीक करने के लिए कंपनी इन यूनिट्स को वापस मंगा रही है। बता दें कि ह्यूंदै ने पहले ही बैटरी सेल की खराबी को लेकर दक्षिण कोरिया में Hyundai Kona के 25,564 को रिकॉल किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खराबी के कारण गाड़ी में आग लगने की संभावना बढ़ जा रही थी, जिसके चलते कंपनी ने रिकॉल का फैसला किया।
विज्ञापन

 

कोरियाई पब्लिकेशन योनहाप की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अन्य बाजारों में भी रिकॉल को बढ़ाया है। मौजूदा समय में, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, चीन और अन्य बाजारों में 51,000 वाहनों को रिकॉल किया जाएगा। इस कार में बैटरी सेल एलजी केम की तरफ से लगाई जाती। हालांकि, एलजी केम का कहना है कि आग का कारण अभी निर्धारित नहीं किया गया है।

साल 2018 में लॉन्च हुई इस इलेक्ट्रिक कार के अब तक 13 कारों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बता दें कि Hyundai Kona कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। ऐसे में सितंबर 2017 और मार्च 2020 के बीच बनी Hyundai Kona कारों को कंपनी रिकॉल कर रही है।

बता दें कि Hyundai उत्तरी अमेरिका में बेची गई कोना ईवी के 11,000 यूनिट्स, यूरोप में 37,000 यूनिट और अन्य देशों में 3,000 यूनिट को रिकॉल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hyundai Kona इलेक्ट्रिक कार सिंगल फुल चार्ज पर 452 किलोमीटर का सफर तय करती है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। इनमें इको/इको प्लस, कम्फर्ट और स्पोर्ट जैसे मोड्स शामिल हैं। इसके साथ इसमें स्मार्ट ईको पैडल गाइड, वन पैडल ड्राइविंग और यूटिलिटी मोड जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं।
 
विज्ञापन

Hyundai Kona में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, टाइम प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्ट, गाइडलाइन के साथ रियर कैमरा,म, ऑल डिस्क ब्रेक्स के साथ वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed