फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai GRAND i10 NIOS Sportz variant launched in india know price and specifications

टर्बो इंजन के साथ लॉन्च हुई Hyundai GRAND i10 NIOS, अब मिलगी रॉकेट की रफ्तार!

Wed, 26 Feb 2020 05:19 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 26 Feb 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Hyundai GRAND i10 NIOS Sportz variant launched in india know price and specifications
Hyundai GRAND i10 NIOS Sportz - फोटो : Hyundai India

Hyundai मोटर इंडिया लिमिटेड ने GRAND i10 NIOS का Sportz वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें पावर के लिए BS6 कंप्लाइंट वाला 1.0 टर्बो GDi पेट्रोल इंजन दिया गया है। Hyundai GRAND i10 NIOS की Sportz वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.68 लाख रुपये रखी गई है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि GRAND i10 NIOS Sportz वेरिएंट दो ड्यूल टोन और दो सिंगल टोन कलर में लॉन्च की गई है। 

विज्ञापन

माइलेज

ARAI सर्टिफाइड GRAND i10 NIOS Sportz सड़कों पर 20.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।

कलर वेरिएंट्स

Hyundai GRAND i10 NIOS Sportz भारतीय बाजार में दो कलर वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है। इनमें Fiery Red के साथ Black Roof और Polar White के साथ Black Roof शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसे दो सिंगल कलर टोन ऑप्शन्स में लॉन्च किया है। इनमें Aqua Teal और Polar White शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीरियर 

Hyundai GRAND i10 NIOS Sportz में लाल रंग के साथ ब्लैक कलर स्कीम दी गई है। इसके कैबिन को अर्बन और स्पोर्टी लुक दिया गया है। 

एक्सटीरियर

Hyundai GRAND i10 NIOS Sportz के एक्सटीरियर की बात करें तो इसके फ्रंट ग्रिल और टेल गेट पर यूनिक टर्बो बैज दिया गया है। 
विज्ञापन

इंजन

Hyundai GRAND i10 NIOS Sportz में 998 सीसी का 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। 

परफॉर्मेंस

Hyundai GRAND i10 NIOS Sportz का इंजन 6000 आरपीएम पर 100 PS की पावर और 1500 से 4000 आरपीएम पर 17.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

ट्रांसमिशन

Hyundai GRAND i10 NIOS Sportz का इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।

कीमत

  • BS6 1.0L Turbo GDi Sportz की एक्स-शोरूम कीमत 7.68 लाख रुपये है।
  • BS6 1.0L Turbo GDi Sportz Dual की एक्स-शोरूम कीमत 7.73 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed