{"_id":"5b866ea742c79206ed67dd2f","slug":"hyundai-ah2-santro-launch-date-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी कार लेने का मन बना रहें हैं तो बस कुछ दिन और इंतजार, हो गई है सैंट्रो की घर वापसी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
छोटी कार लेने का मन बना रहें हैं तो बस कुछ दिन और इंतजार, हो गई है सैंट्रो की घर वापसी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Aug 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार मार्केट में बीते समय से ही छोटी कारों का बोलबाला रहा है। इस सेग्मेंट में अपने पैर जमाने के लिए लगभग सभी वाहन निर्माता कोशिश में लगे रहते हैं। लेकिन सभी को सफलता मिले यह मुमकिन नहीं। दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई इस सेग्मेंट में अपने पैर जमाने में कमियाब रही है। हुंडई की छोटी कार सैंट्रो ने भारतीय बाजार में कदम रखते ही देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जैसे दिग्गज के भी होश उड़ा दिये थें।
उस समय कंपनी ने सैंट्रो कार की कई यूनिट्स की शानदार बिक्री की और फिर इसे डिस्कंटीन्यू कर दिया। लेकिन बीते कुछ दिनों से आॅटो जगत की गलियारों में एक बार फिर से हुंडई सैंट्रो की सुगबुगाहट शुरू हुई है। कंपनी ने भी अपनी इस छोटी कार के प्लेटफार्म पर एक नये हैचबैक को पेश करने की घोषणा की थी। फिलहाल वो समय जल्द ही आ गया है। कंपनी अपनी इस नई कार को आगामी 23 अक्टूबर को भारतीय बाजार में पेश करेगी।
आपको बता दें कि, कंपनी इस नई कार को AH2 कोडनेम से तैयार कर रही है। हाल ही में कंपनी ने इस AH2 कोडनेम की कार का स्केच भी जारी किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार नई हुंडई सैंट्रो को आधिकारिक रूप से 9 अक्टूबर 2018 को प्रदर्शित किया जायेगा। इसके अलावा कई बार कंपनी ने इस कार का भारतीय सड़कों पर परीक्षण भी किया है। जिस प्रकार कंपनी के भीतर इस कार को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है उससे ये साफ है कि नई सैंट्रो हुंडई के लिए एक बिग हिट साबित हो सकती है।
विज्ञापन
हालांकि एक सामान्य से स्केच के अलावा इस कार के लुक और डिजाइन के बारे में कंपनी द्वारा अभी कुछ भी साझा नहीं किया गया है। कंपनी चाहती है कि इस कार को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता का माहौल बरकरार रहे।