Toyota Camry का भारत में 8वां संस्करण लांच, 9 एसरबैग्स से लैस इस कार के देखें क्या हैं फीचर्स
Toyota KirloskarMotors ने भारत में अपनी कैमरी हाइब्रिड का 8वां संस्करण पेश कर दिया है। पुराने मॉडल के मुकाबले नई कैमरी ज्यादा स्पेशियस और कंफर्टेबल है। नई कैमरी को नए TNGA-K(टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर ) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। जिसमें बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और सुपीरियर ड्राइविंग डायनामिक मिलेगी। नई कैमरी पहले के मुकाबले देखने में भी स्पोर्टी है जिसमें स्लिम हेडलैंप व स्टाइलिश वी शेप ग्रिल दी गई है।
नई कैमरी के फ्रंट और रियर में पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ा हेडरूम मिलता है। इसमें फ्रंट के लिए 22एमएम और रियर के लिए 30 एममए का हेडरूम दिया गया है। 2019 टोयोटा कैमरी में कंफर्ट का खासा ध्यान रखा गया है। इसमें 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन डिस्प्ले सिस्टम के अलावा 9 स्पीकर जेबीएल डोल्बी ऑडियो सिस्टम, वायरलेस Qi चार्जिंग प्वाइंट, लैदर फिनिश स्टीयरिंग व्हील टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट के साथ, क्रूज कंट्रोल, , ड्युअल USB पोर्ट्स और 12V यूएसबी चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कार की ड्राइवर सीट को रिमोट से हैंडल किया जा सकता है। ऑल नयू कैमरी में ऑटो गाइड कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है जो इको मोड में ऑटोमैटिक एक्टिवेट हो जाती है। कैमरी हाईब्रिड में 2.5 लीटर का ड्युअल VVT-i 4 सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 176 एचपी की पॉवर और 221 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा हाइब्रिड बनाने के लिए इसे 88 किलो वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है, जिससे मिला-जुला आउटपुट 208 मिलता है।
सेफ्टी फीचर्स की लिए इसमें ने 9 एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। नई कैमरी के माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 23 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। कैमरी 7 कलर ऑप्शन एटीट्यूड ब्लैक, पर्ल व्हाइट, बर्निंग ब्लैक,रेड माइका, फैंटम ब्राउन,सिल्वर और ग्रेफाइट में उपलब्ध होगी। बात करें कीमत की तो नई टोयोटा कैमरी की एक्स शोरूम कीमत 36.95 लाख रुपए रखी गई है। भारत में इसका मुकाबला स्कोडा सुपर्ब और होंडा एकॉर्ड जैसी कारों से होगा।