फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   husqvarna vektorr concept electric scooter revealed husqvarna vektorr driving range husqvarna motorcycles

Husqvarna Vektorr: फुल चार्जिंग में चलेगा 95 किमी, बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर पर होगा आधारित

Sat, 08 May 2021 07:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 08 May 2021 07:32 PM IST
सार

स्वीडन की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Husqvarna Motorcycles (हुस्क्वर्ना मोटरसाइकिल्स) ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Husqvarna Vektorr के कॉन्सेप्ट वर्जन को पेश किया है। यहां जानते हैं नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Husqvarna Vektorr की खास बातें।

विज्ञापन
husqvarna vektorr concept electric scooter revealed husqvarna vektorr driving range husqvarna motorcycles
Husqvarna Vektorr Concept - फोटो : Husqvarna

विस्तार

स्वीडन की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Husqvarna Motorcycles (हुस्क्वर्ना मोटरसाइकिल्स) ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Husqvarna Vektorr के कॉन्सेप्ट वर्जन को पेश किया है। इस स्कूटर के प्रोडक्शन मॉडल पर काम चल रहा है और इसे कुछ समय बाद प्रदर्शित किया जाएगा। आकर्षक स्टाइल और स्पोर्टी लुक वाला यह इलेक्ट्रिक बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर पर आधारित है। बजाज की तुलना में यह काफी अग्रेसिव दिखता है। हुस्क्वर्ना मोटरसाइकिल्स ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल E-Pilen भी प्रदर्शित की थी। यहां जानते हैं नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Husqvarna Vektorr की खास बातें।
विज्ञापन

फीचर्स

Husqvarna Vektorr इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन बहुत खास है। इसमें लगाए बॉडी पैनल डुअल टोन इफेक्ट के साथ आते हैं और इनका लुक काफी अग्रेसिव है। इस स्कूटर में एक बड़ा सर्कुलर हेडलैंप दिया गया है। इसके साथ ही स्कूटर के फ्रंट में LED DRLs मिलते हैं। स्कूटर में दिया गया हेडलैंप कंपनी के ज्यादातर मॉडल में देखने को मिलता है। कंपनी की Svartpilen और Vitpilen मोटरसाइकिल में भी ऐसा ही हेडलैंप दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सटीरियर लुक

हालांकि ये अभी कॉन्सेप्ट मॉडल है लेकिन प्रोडक्शन वर्जन का लुक कॉन्सेप्ट वर्जन जैसा ही हो सकता है। स्कूटर व्हाइट और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध है। स्कूटर के अलॉय व्हील्स पर नियॉन येलो हाइलाइट्स दी गई हैं। इससे स्कूटर का लुक और ज्यादा स्पोर्टी बन जाता है। स्कूटर के साइड पैनल पर H की बैजिंग दी गई है। इसमें सिंगल पीस फ्लैट सीट दी गई है, जिसमें पिलियन राइडर को सफर करने में आसानी होगी। 
विज्ञापन

इंजन

रिपोर्ट के मुताबिक KTM और Husqvarna Motorcycles बजाज ऑटो के इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक में इस्तेमाल किए गए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाएंगे। Bajaj-Pierer मोबिलिटी प्लान के तहत इस स्कूटर का उत्पादन बजाज के प्लांट में ही होगा। इसमें फीचर्स और डिजाइन भी चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे ही दिए जाने की संभावना है। इसके साथ ही Husqvarna Vektorr में चेतक इलेक्ट्रिक वाला ही इंजन दिया गया है। 

स्पीड और ड्राइविंग रेंज

कंपनी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके साथ ही यह स्कूटर फुल चार्जिंग के बाद 95 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। Husqvarna Motorcycles Vektorr स्कूटर के प्रोडक्शन वर्जन को 2022 में लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed