{"_id":"5919983c4f1c1bcc3bf22ae9","slug":"honda-starts-booking-for-crf-1000l-africa-twin","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा CRF 1000L अफ्रीका ट्विन की बिक्री शुरू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
होंडा CRF 1000L अफ्रीका ट्विन की बिक्री शुरू
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 15 May 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
अफ्रीका ट्विन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफ रोड बाइक ड्राइविंग के शौकीन और रोमांच चाहने वालो के लिए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड ने भारत में अपनी नई बाइक सीआरएफ 1000 एल अफ्रीका ट्विन की बुकिंग शुरू कर दी है। इस बाइक को कंपनी ने मेक इन इंडिया स्कीम के तहत बनाया है। कंपनी अभी केवल पहले 50 लोगों के लिए ही इस बाइक को बुक करेगी। कंपनी ने इस बाइक की बुकिंग 22 शहरों में शुरू की है।
विज्ञापन
होंडा की नई दोपहिया सीआरएफ 1000 एल अफ्रीका ट्विन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 1000 सीसी का इंजन दिया है। इसके साथ ही बाइक में डुअल क्लच ट्रांसमिशन का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि किसी भी टू व्हीलर में इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल पहली बार किया गया है। इस बाइक की कीमत 12.90 लाख रुपये है।
विज्ञापन
होंडा ने इस बाइक को अभी लॉन्च नहीं किया है। कंपनी दोपहिया को पहले 50 ग्राहकों के लिए ही बुक करेगी। टू-व्हीलर में लगा इंजन इसे 7500 आरपीएम पर 65 किलोवाट की अधिकत्म ताकत प्रदान करता है। साथ ही यह 6,000 आरपीएम पर 92 एनएम टॉर्क उत्पन्न करती है।
विज्ञापन