{"_id":"612a30f58ebc3e7f4c6b42aa","slug":"honda-reveals-2022-honda-africa-twin-1100-adventure-sports-motorcycle-honda-motorcycle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2022 Honda Africa Twin 1100 : होंडा ने अपनी धांसू एडवेंचर टूअरर को नए दमदार फीचर्स के साथ किया पेश, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2022 Honda Africa Twin 1100 : होंडा ने अपनी धांसू एडवेंचर टूअरर को नए दमदार फीचर्स के साथ किया पेश, जानें डिटेल्स
Sat, 28 Aug 2021 06:19 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 28 Aug 2021 06:19 PM IST
सार
जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda (होंडा) ने अपनी धांसू एडवेंचर बाइक Honda Africa Twin 1100 (होंडा अफ्रीका ट्विन 1100) के नए 2022 वर्जन को पेश किया है।
विज्ञापन
Honda Africa Twin 1100
- फोटो : Honda
विस्तार
New Honda Africa Twin 1100 Revealed : जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda (होंडा) ने अपनी धांसू एडवेंचर बाइक Honda Africa Twin 1100 (होंडा अफ्रीका ट्विन 1100) के नए 2022 वर्जन को प्रदर्शित किया है। नए लुक और डिजाइन के अलावा, लेटेस्ट एडवेंचर टूअरर मोटरसाइकिल में इंजन में भी मामूली बदलाव किए गए हैं।
बाइक के एक्टरीरियर में हुए बदलाव की बात करें तो, नई अपडेटेड डुअल स्पोर्ट बाइक को एक नए कलर थीम के साथ उतारा गया है। बाइक में रियर लगेज रैक अब इसके स्टैंडर्ड फिटमेंट के तौर में मिलेगा। बाइक के अन्य अपडेट्स की बात करें तो इसमें एक 5-स्टेप एडजस्टेबल विंडस्क्रीन शामिल है। यह पहले की तुलना में 110 मिमी छोटा है और पहले मिलने वाली फिक्सड स्क्रीन के रिप्लेसमेंट के रूप में आता है।
ट्रांसमिशन में बदलाव
बाइक के प्रमुख अपडेट की बात करें तो इसके ट्रांसमिशन में बदलाव देखने को मिलता है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (DCT) अब पहले और दूसरे गियर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए संशोधित सेटिंग्स के साथ पेश की गई है। इसके अलावा, स्मूथ गियर शिफ्टिंग के लिए मैनुअल ट्रांसमिशन वर्जन को अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स भी मिलते हैं।

कीमत और लॉन्चिंग
होंडा की ओर से अपडेटेड ड्यूल-स्पोर्ट बाइक की कीमत का एलान अगले कुछ हफ्तों में किया जाएगा। और बाइक भी उसी समय के आसपास अंतरराष्ट्रीय डीलरशिप में दिखाई देने लगेगी। जहां तक भारतीय बाजार की बात है, नई 2022 अफ्रीका ट्विन को साल 2022 की पहली छमाही में पेश किए जाने की उम्मीद है।
रडार गाइडेंस सिस्टम
इससे पहले खबर थी कि होंडा अपनी अफ्रीका ट्विन एडवेंचर मोटरसाइकिल पर रडार गाइडेंस सिस्टम पर काम कर रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर को अगले अपडेट में ही पेश किए जाने की संभावना है। पहले लीक हुई पेटेंट तस्वीर के अनुसार, भविष्य की अफ्रीका ट्विन मोटरसाइकिल में रडार गाइडेंस सिस्टम के हिस्से के रूप में फ्रंट हेडलैम्प के नीचे नए सेंसर लगाए जाएंगे। बता दें कि, इसी तरह का सेंसर प्लेसमेंट अन्य मोटरसाइकिलों जैसे Ducati Multistrada (डुकाटी मल्टीस्ट्राडा) और KTM Super Adventure (केटीएम सुपर एडवेंचर) में भी पाया जाता है।