{"_id":"618667177d4d4a692c49390b","slug":"honda-new-suv-2021-concept-version-to-debut-on-november-11-2021-honda-zr-v-dimensions-specifications-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Honda: कंफर्म! होंडा की नई एसयूवी 11 नवंबर को आ रही है, ह्यूंदै क्रेटा को देगी टक्कर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Honda: कंफर्म! होंडा की नई एसयूवी 11 नवंबर को आ रही है, ह्यूंदै क्रेटा को देगी टक्कर
Sat, 06 Nov 2021 04:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 06 Nov 2021 04:59 PM IST
सार
जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda (होंडा) 2021 GIIAS (गाइकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो) में अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पेश करने वाली है।
विज्ञापन
Honda Compact SUV Teaser
- फोटो : Honda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda (होंडा) 2021 GIIAS (गाइकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो) में अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पेश करने वाली है। होंडा 11 नवंबर, 2021 को एसयूवी का कॉन्सेप्ट वर्जन पेश करेगी। कॉन्सेप्ट मॉडल का नाम Honda N5X (होंडा एन5एक्स) हो सकता है। जबकि प्रोडक्शन-रेडी मॉडल का नाम Honda ZR-V (होंडा जेडआर-वी) हो सकता है।
कंपनी ने पहले ही Honda ZR-V नाम को रजिस्टर कर लिया है, जिसका इस्तेमाल आनेवाली कॉम्पैक्ट एसयूवी के नाम के लिए किया जा सकता है। यह उम्मीद की जाती है कि नई कॉम्पैक्ट एसयूवी नए फ्रंट-व्हील-ड्राइव प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जो कि नए BR-V 7-सीटर पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म को एक एसयूवी की मजबूती और एमपीवी के कंफर्ट की पेशकश करने के लिए बनाया गया है।
होंडा ने N7X कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था, जिसने ब्रांड की नई 7-सीटर एसयूवी का प्रीव्यू किया, जो नई BR-V है। इसी तरह, नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को N5X कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किए जाने की संभावना है। कंपनी 2022 में अंतिम प्रॉडक्शन मॉडल पेश करने से पहले कॉन्सेप्ट मॉडल को सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शित कर सकती है।

Honda ZR-V RS Rendering
- फोटो : For Reference Only
लुक और डिजाइन
होंडा ने नई कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया टीजर भी जारी किया है। इस टीजर में एसयूवी का साइड प्रोफाइल नजर आ रहा है। नए क्रॉसओवर में 7-सीटर मॉडल के साथ ए-पिलर, डैशबोर्ड और दरवाजे जैसे कई हिस्सों को साझा करने की संभावना है। टीजर में एलईडी हेडलैंप, प्रमुख रूफ-रेल के साथ फ्लोटिंग रूफलाइन, मजबूत बेल्ट-लाइन, रूफ-इंटीग्रेटेड स्पॉइलर, कनेक्टेड कार के साथ रैप-अराउंड टेल-लाइट्स दिखाए गए हैं।
एसयूवी में एक आकर्षक बोनट, एक सिग्नेचर फ्रंट डिजाइन, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और एलईडी लाइट सिग्नेचर के साथ एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। वाहन BR-V के एक कॉम्पैक्ट वर्जन की तरह दिखता है। हालांकि, इसमें कूपे जैसी प्रोफाइल है। इसकी लंबाई लगभग 4.2 मीटर होने की उम्मीद है, जो इसे Hyundai Creta का प्रतिद्वंदी बनाती है।

इंजन और पावर
उम्मीद की जा रही है कि एसयूवी में नई BR-V एसयूवी के जैसा ही इंटीरियर और फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। कंपनी 1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का भी इस्तेमाल कर सकती है। यह इंजन 121 bhp का पावर और 145 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।
भारत के लिए होंडा की योजनाएं
जापानी ऑटोमेकर ने पुष्टि की है कि कंपनी भारतीय बाजार के लिए एक नई एसयूवी तैयार कर रही है। नया मॉडल नई होंडा सिटी प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की संभावना है और इसकी लंबाई 4.2 मीटर या 4.3 मीटर के करीब होगी। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Skoda Kushaq और VW Taigun से होगा।
नई एसयूवी को 7-सीटर विकल्प के साथ एक लंबा व्हीलबेस वर्जन भी मिल सकता है। यह मॉडल Hyundai Alcazar, Tata Safari, Mahindra XUV700 और MG Hector को टक्कर देगा। इसे 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ पेश किए जाने की संभावना है।