{"_id":"58d36d5c4f1c1b776a1a200f","slug":"honda-navi-make-new-record-in-terms-of-sales","type":"story","status":"publish","title_hn":"HONDA NAVI ने बनाया रिकॉर्ड, लक्ष्य से ज्यादा हुई सफल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
HONDA NAVI ने बनाया रिकॉर्ड, लक्ष्य से ज्यादा हुई सफल
Amarujala.com-Presented By:अमित द्विवेदी
Updated Thu, 23 Mar 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
Honda Navi
महज 40 हजार रुपये की कीमत में जब हौंडा मोटरसाइकिल ने नवी को लॉन्च किया था उस समय लोग इस मोटरसाइकिल के दीवाने हो गए थे। लेकिन बिक्री में मामले में यह इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी इसकी उम्मीद कंपनी को भी नहीं थी। एचएमएसआई की यह मिनी बाइक आज हर किसी के जुबान पर चढ़ी हुई है।
विज्ञापन
अब तक हौंडा ने नवी की कुल 60 हजार युनिट की बिक्री की है। इस मोटरसाइकिल की कंपनी 50 हजार यूनिट बेचने का लक्ष्य रखा था। 2016 के ऑटो एक्सपो में कंपनी ने इसके निर्माण के पहले हर माह 2,000 यूनिट्स बेचने का लक्ष्य तय किया था। फरवरी 2016 में लॉन्च हुई नवी अब तक 60,000 यूनिट बिक चुकी है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी देते हुए एचएमएसआई के सीनियर वीपी (सेल्स ऐंड मार्केटिंग) वाई एस गुलेरिया ने बताया कि नवी ने 50,000 लक्ष्य से आगे बढ़कर 60,000 बिक्री का रेकॉर्ड स्थापित किया है। इसकी जानकारी गुलेरिया ने "हौंडा नवी गोवा हंट 2017" में दिया। होंडा नवी का प्रॉडक्शन राजस्थान के टपुकड़ा प्लांट में किया जाता है। यह बाइक फिलहाल भारत और नेपाल में चलन में है। अब कंपनी इसे सार्क बाजारों जैसे बांग्लादेश, श्रीलंका आदि में भेजने पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन
एचएमएसआई के भारत में चार प्लांट - मानेसर, टपुकड़ा, नरसपाड़ा, विट्ठलपुर हैं। इन सभी की कुल क्षमता 58 लाख यूनिट्स है।
इस मिनी बाइक में 109 सीसी का वही इंजन लगा है जो कि हौंडा के मशहूर स्कूटर नवी में कंपनी ने लगाया है। अपनी साधारण डिजाइन व अफोर्डेबल कीमत से यह हर किसी को अपनी ओर लुभा लेती है। इसकी टेस्ट राइड के दौरान मुझे अभी भी याद है कि किस तरह से लोग इसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उतावले थे। हौंडा नवी का पहला टेस्ट रिव्यू आप इसे क्लिक करके पढ़ सकते हैं।