फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda Manesar plant shuts down after employee on strike

Honda ने मानेसर प्लांट को अनिश्चितकाल के लिए किया बंद, कई दिनों से हड़ताल पर हैं कर्मचारी

Wed, 13 Nov 2019 11:23 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 13 Nov 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Honda Manesar plant shuts down after employee on strike
Honda Manesar Plant Strike - फोटो : Social Media

जापान की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अपने मानेसर स्थित प्लांट को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी ने यह फैसला कर्मचारियों की हड़ताल के बाद उठाया है। कंपनी का कहना है कि धरने में शामिल कुछ कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार किया था, जिसके बाद कंपनी ने 650 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया था। कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है काम कब तक शुरू हो पाएगा। प्लांट के उच्च अधिकारी सैबल मैत्रा ने एक पत्र में कहा कि प्लांट में काम कब से शुरू होगा, यह कहना अनिश्चित है और इसकी जानकारी हालात सामान्य होने के बाद दे दी जाएगी।

विज्ञापन

 

कर्मचारियों को शौचालय जाने से रोका

प्लांट के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने प्रबंधन प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, कर्मचारियों के एक दल ने कहा कि हमें खाना नहीं दिया गया। साथ ही, शौचालय जाने से भी मना कर किया गया। हमने कंपनी को अपने महत्वपूर्ण दस साल दिए हैं, लेकिन कंपनी ने हमारे लिए क्या किया? हमें कंपनी की तरफ से मात्र 14 हजार रुपये वेतन मिल रहा है। एक कर्मचारी ने कहा कि हमें बिना किसी नोटिस के पिछले हफ्ते कंपनी छोड़ने के लिए कहा गया। धरने पर बैठे कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें फिर से काम पर रखा जाए या उन्हें हर्जाने के तौर पर एक लाख रुपये मिलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक रही बेनतीजा

Honda Manesar plant shuts down after employee on strike
Honda Plant Factory - फोटो : सांकेतिक

हड़ताली कर्मचारियों और प्रबंधन टीम के बीच सोमावार को हुई बैठक बेनतीजा रही। जिसके बाद प्रबंधन टीम ने मंगलवार को केंद्रीय प्रतिनिधि के साथ बैठक की, ताकि मामले को सुलझाया जा सके। बता दें कि सियाम की तरफ से जारी हालिया आंकड़ों के मुताबिक दोपहिया वाहन कंपनियों की बिक्री घटी है और पूरा ऑटो सेक्टर मंदी के दौर से गुजर रहा है। दोपहिया वाहनों की बिक्री में अप्रैल-अक्टूबर में 16 फीसदी की कमी आई है।  
 

विज्ञापन

पांच नवंबर से हैं हड़ताल पर

होंडा की तरफ से कर्मचारियों को कहा गया है कि गतिरोध के चलते अगले आदेश तक प्लांट में ऑपरेशंस को बंद रखा जाएगा। देश की अग्रणी दोपहिया वाहन कंपनी होंडा के आईएमटी मानेसर सेक्टर-3 स्थित प्लांट में पिछले आठ दिन से गतिरोध जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी कई दिनों से 100 से 150 कर्मचारियों को हटाती जा रही है। पांच नवंबर मंगलवार सुबह 10.30 बजे करीब 150 कर्मचारियों को हटाने को आदेश जारी कर दिया, जिससे श्रमिक भड़क गए। होंडा कंपनी में करीब 2200 अनुबंधित कर्मचारी चार-पांच वर्ष से काम कर रहे हैं। लगभग 1900 कर्मचारी स्थायी हैं। 

आर्थिक तंगी से जूझते हैं कर्मचारी

कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि कंपनी हर तीन महीने बाद कर्मियों को तीन से चार माह के लिए हटा देती है। पहले हटाए गए काफी कर्मचारियों को रखा भी नहीं गया। इन हालात में वह आर्थिक तंगी से जूझते रहते हैं। कंपनी प्रबंधन से कई बार बात भी हुई, लेकिन ठोस नतीजा नहीं निकला। दिवाली से पहले भी स्थायी कर्मचारी को निकालने पर प्लांट में विवाद बढ़ गया था, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने दिवाली होने की वजह से स्थिति को संभाल लिया और प्लांट चालू रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed