फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero motocorp splendor ismart rival Honda launches CB Shine SP125 BS-VI at Rs 72,900 know all about

Honda ने लॉन्च की BS6 इंजन के साथ CB Shine SP125, बाइक पर मिलेगी छह साल की वारंटी!

Thu, 14 Nov 2019 03:00 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 14 Nov 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Hero motocorp splendor ismart rival Honda launches CB Shine SP125 BS-VI at Rs 72,900 know all about
Honda CB Shine SP125 - फोटो : social media

दोपहिया वाहन बनाने वाली होंडा टू टूव्हीलर्स ने गुरुवार को भारतीय बाजार में Honda CB Shine SP125 को लॉन्च कर दी। यह होंडा की पहली बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाली बाइक है। इससे पहले Hero Motocorp ने देश की पहली बीएस-6 Splendor बाइक लॉन्च की थी और ऐसा करने वाली देश की पहली दोपहिया मोटरसाइकिल कंपनी है। 

विज्ञापन

बड़े पैमाने पर हो रहा उत्पादन

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स और मार्केटिंग) वाईएस गुलेरिया ने कहा कि कंपनी ने होंडा Honda CB Shine SP125 का बड़े पैमाने पर उत्पादन भी शुरू कर दिया है और यह नवंबर के आखिर तक सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं खास फीचर्स

कंपनी के दावों के अनुसार नई Honda CB Shine SP125 में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें नया 125 सीसी का एयरकूल्ड इंजन दिया गया है। होंडा का दावा है कि यह इंजन 7,500 आरपीएम पर 10.87 बीएचपी की पावर और 6,000 आरपीएम पर 10.9 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं इसकी बीएचपी पॉवर मौजूदा वर्जन से 0.5 एचपी ज्यादा है। वहीं इसे 5-स्पीड यूनिट के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें एलईडी हेडलैंप दिया गया है। यह फ्रंट डिस्क ब्रेक और ड्रम यूनिट्स के साथ उपलब्ध है। नई eSP टेक्नोलॉजी की मदद से यह बाइक पुरानी बाइक के मुकाबले 16 फीसदी ज्यादा माइलेज देगी।  

विज्ञापन

जानें कीमत

Honda CB Shine SP125 की एक्स शोरूम कीमत 72,200 रुपये है। इसके साथ कंपनी छह साल का वारंटी पैकेज भी दे रही है। Bajaj Pulsar को छोड़ दें तो यह पहली बाइक है जिसमें पांच गियर हैं। 

हीरो ने Splendor की थी लॉन्च 

गौरतलब है कि Hero Motocorp ने देश की पहली बीएस6 मोटरसाइकिल Splendor iSmart सात नवंबर को लॉन्च की थी। इसे तीन टोन टेक्नो ब्लू और ब्लैक, स्पोर्ट्स रेड और ब्लैक, फोर्स सिल्वर और हैवी ग्रे रंगों में लॉन्च किया गया था। इस बाइक के दो ही वेरियंट सेल्फ ड्रम कास्ट और सेल्फ डिस्क कास्ट दिए गए थे। वहीं कंपनी ने Splendor iSmart की एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपये रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed