फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda grazia sports edition launched in india know price specifications features and all details honda scooters india new launch

Honda Grazia स्पोर्ट्स एडिशन लॉन्च, जानें इस स्पोर्टी और स्टाइलिश स्कूटर की खासियतें

Mon, 18 Jan 2021 03:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 18 Jan 2021 03:21 PM IST
सार

Honda Grazia Sports Edition अपनी आधुनिक तकनीक और इनोवेशन्स के साथ राइडरों को नया जोश देता है।कंपनी ने खासतौर पर युवा ग्राहकों को लुभाने के लिए इसके डिजाइन को तैयार किया है। 

विज्ञापन
Honda grazia sports edition launched in india know price specifications features and all details honda scooters india new launch
Honda Grazia Sports Edition - फोटो : Honda

विस्तार

Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया) ने अपने एडवांस्ड अर्बन 125 cc स्कूटर Grazia Sports Edition (ग्राजिया स्पोर्ट्स एडिशन) को नए स्पोर्टी अवतार में लॉन्च किया है। आइए जानतें हैं इस स्पोर्टी और स्टाइलिश स्कूटर की खासियतें। 
विज्ञापन

स्पोर्टी लुक
अपने स्पोर्टी कलर और ग्राफिक्स के साथ ग्राजिया का नया लुक सड़क पर इसकी मौजूदगी को और जबरदस्त बनाता है। स्कूटर के फ्रंट में दिए गए एजी हैडलैंप और पॉजिशन लैम्प इसके स्टाइल और टेक्नोलॉजी के बेहतरीन कंबिनेशन को पेश करता है। कंपनी ने खासतौर पर युवा ग्राहकों को लुभाने के लिए इसके डिजाइन को तैयार किया है। इसके नए रेसिंग स्ट्राइप्स और रैड-ब्लैक कलर के रियर सस्पेंशन स्कूटर को शानदार लुक देते हैं। 

ग्राजिया का नया लोगो इसे स्पोर्टी और स्टाइलिश बनाता है। इसके अलावा कलर फ्रंट आर्क और रियर ग्रैब रेल का संयोजन ग्राजिया को और भी अधिक स्टाइलिश बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दमदार इंजन
ग्राजिया अपनी आधुनिक तकनीक और इनोवेशन्स के साथ राइडरों को नया जोश देता है। ग्राजिया में बीएस-6 मानकों वाला 125 cc पीजीएम एफआई-एचईटी (होंडा ईको टेक्नोलॉजी) इंजन मिलता है जो एन्हान्स्ड स्मार्ट पावर से लैस है। इसके अलावा स्मार्ट फीचर्स जैसे आइडलिंग स्टॉप सिस्टम, साइड स्टैंड इंडीकेटर और इंजन कट-ऑफ इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। 
विज्ञापन

फीचर्स
न्यू ग्राजिया स्पोर्ट्स एडीशन में फुली-डिजिटल मीटर, मल्टी फंक्शन स्विच मिलता है जो इस स्कूटर को शानदान और बेहतरीन बनाते हैं। इस स्कूटर मे इंटीग्रेटेड पास स्विच, एक्सटर्नल फ्यूल लिड और री-डिजाइन्ड ग्लव बॉक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं जिससे चालक को एक आरामदायक यात्रा मिलती है।

इस स्कूटर में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है और इसमें पहले से 16mm अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। जो यह सुनिश्चित करते हैं कि उबड़-खाबड़ सड़कों पर भी आरामदायक यात्रा का अनुभव मिले। नया स्प्लिट पॉजिशन लैंप, चिजल्ड टेल लैंप, जैट इंस्पायर्ड रियर विंकर्स, स्प्लिट ग्रैब रेल और प्रीमियम ब्लैक अलॉय व्हील्स इसे पहले से कई गुना ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं।  

कीमत और रंग
नया ग्राजिया स्पोर्ट्स एडीशन दो रंगों- पर्ल नाईट स्टार ब्लैक और स्पोर्ट्स रैड में उपलब्ध है। इस स्कूटर को गुरूग्राम में 82,564 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर को होंडा के टूव्हीलर डीलरशिप्स पर खरीदा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed