फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda CR300R Bike launch date reveled, to be launched on 8 February

Honda की धांसू बाइक CB300R बाइक की लॉन्चिंग डेट का खुलासा, पढ़ें क्या होंगे फीचर

Tue, 22 Jan 2019 02:18 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 22 Jan 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Honda CR300R Bike launch date reveled, to be launched on 8 February
Honda CB300R to be Launched in India

होंडा की नई सीबी300आर की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा हो गया है। कंपनी ने फरवरी में इसकी लॉन्चिंग सुऩिश्चित की है। इससे पहले कंपनी होंडा सीबी300आर की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर चुकी है। मात्र 5000 रुपए देकर सीबी300आर को बुक किया जा सकता है।

विज्ञापन

 

सीकेडी रूट के जरिए भारत आएगी होंडा सीबी300आर

कंपनी होंडा सीबी300आर को सीकेडी (कंपलीट्ली नोक्ड डाउन) रूट के जरिए इस बाइक को भारत में लेकर आएगी। बाइकर्स कम्यूनिटी को Honda की एंट्री सेंगमेंट बाइक CBR250R से भी पॉवरफुल बाइक का इंतजार था, जो सीबी300 की लॉन्चिंग के ऐलान से पूरा हो गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

8 फरवरी को होगी लॉन्चिंग

Honda CR300R Bike launch date reveled, to be launched on 8 February
Honda CB300R Launching Date

कंपनी ने ऐलान किया है कि होंडा सीबी300आर की लॉन्चिंग 8 फरवरी, 2019 को की जाएगी। वहीं इसकी कीमत भी 2.50 लाख रुपए से कम रखी जाएगी। Honda CB300R को नियो स्पोर्ट्स कैफे डिजाइन से इंस्पायर होकर बनाया गया है। होंडा CB300R को कुल दो कलर मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक और कैंडी क्रोमोस्फीयर रेड रंग में उतारा जाएगा।
 

विज्ञापन

निओ रेट्रो स्टाइलिंग पर बेस्ड

CB300R निओ रेट्रो स्टाइलिंग पर बेस्ड है, जिसमें राउंड एलईडी हेडलैंप और रेट्रो स्टाइल फ्यूलटैंक दिया गया है। इसके अलावा इसमें एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। Honda CB300R में सीट की ऊंचाई 779एमएम है और कर्ब वेट 143 किग्रा है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर होगी। होंडा CB300R में डनलप के ट्यूब्यूलर टायर लगे होंगे।
 

286 सीसी का इंजन

Honda CR300R Bike launch date reveled, to be launched on 8 February
Honda CB300R Red

Honda CB300R में 286 सीसी डीओएचसी 4 वाल्व लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 30.9 पीएस की पॉवर और 7500 आरपीएम पर 27 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। होंडा का दावा है कि यह बाइक 30.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। CB300R में ट्यूबलर स्टील फ्रेम, 41 एमएम यूएसडी फोर्क्स के साथ फ्रंट में प्रीलोडेड एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है। साथ ही इसमें 296 एमएम के फ्रंट डिस्क और 220 एमए का रिअर डिस्क के साथ डुअल चैनल एबीएस दिया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed