Honda CBR650R को कराएं मात्र 15 हजार रुपये में बुक, कीमत हो सकती है 8 लाख के भीतर
2019 CBR650R में 649 सीसी का लिक्विड कूल्ड फोर-सिलेंडर, DOHC 16-वॉल्व, हाई रेविंग इंजन दिया गया है। नई बाइक में असिस्ट, स्लिपर क्लच और होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) मिलता है जो रियर व्हील ट्रैक्शन को बनाए रखता है जिसे राइडर्स की पसंद के अनुसार बंद भी किया जा सकता है। होंडा का कहना है कि CBR650R का चेसिस पहले मॉडल की तुलना में 6 किलोग्राम हल्का है।
सबसे ज्यादा नजरअंदाज की जाने वाली कार को 6 दोस्तों ने खरीदा एक साथ
2019 Honda CBR650R में एडजस्टेबल 41 mm शोवा सेपरेट फोर्क फंक्शन (SFF) USD फोर्क्स भी मिलते हैं। ब्रेकिंग डिपार्टमेंट में, CBR650R को ड्यूल रेडियल-माउंट कॉलिपर्स मिलते हैं जो बेहतर संतुलन के लिए सिंगल-पिस्टन रियर कॉलिपर से मेल खाते हैं। बाइक में ड्यूल चैनल ABS दिया गया है जो किसी भी तरह की रोड पर राइडर को बेहतर अनुभव देगा।
बता दें, 2019 CBR650R होंडा की CBR650F को रिप्लेस करेगी। जिसे भारत में कुछ समय पहले बंद कर दिया गया है। साथ ही कंपनी ने इसे अपनी अधिकारिक वेबसाइट से भी हटा दिया है। नई बाइक 650 सीसी के ज्यादा ताकतवर इंजन के साथ बाजार में आएगी, जो पहले के मुकाबले 5 फीसदी ज्यादा पावर देगी।