फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Here is the list of upcoming safety features in cars, know in details

अब कारें होंगी ज्यादा सुरक्षित, जुड़ेंगे ये सेफ्टी फीचर्स

Wed, 20 Feb 2019 02:57 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Wed, 20 Feb 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
Here is the list of upcoming safety features in cars, know in details
New safety features

साल 2019 में आॅटो क्षेत्र में कई बड़े और अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। जिन्हें सरकार ने आम आदमी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। यानी 2019 में वाहनों को पूरी तरह से सेफ किए जानें में कोई कमी नहीं रहेगी। इन बदलावों में एबीएस एक सबसे बड़ा बदलाव होगा।

विज्ञापन


जिसे सरकार ने अप्रैल 2019 से लागू करने जा रही है। यानी बाजार में अप्रैल 2019 के बाद बिना एबीएस का कोई भी वाहन नहीं बेचा जाएगा।  जिसके चलते सभी कंपनियों अपने वाहनों को एबीएस से लैस कर पेश भी कर रही हैं। इसके अलावा सीट बेल्ट अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट के साथ बाजार में आने से पहले सभी गाड़ियों का क्रैश टेस्ट में पास होना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन

Here is the list of upcoming safety features in cars, know in details
एबीएस

इसके साथ ही 2023 तक कारों में इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल और ऑटोमैटिक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे भी सेफ्टी फीचर्स अनिवार्य हो जाएंगे। इन फीचर्स के आने से भारत सेफ्टी फीचर्स के मामले में कई यूरोपीय देशो को पीछे छोड़ देगा। आंकड़ों की मानें तो साल 2017 में करीब 26 हजार से अधिक लोगों की मौत कार दुर्घटना में हुई है।

एक नजर भारत में लागू होने वाले कुछ सेफ्टी फीचर्स पर 
ABS (टू-वीलर्स, कार और मिनी बसों में जरूरी)  -  अप्रैल 2018 (नए मॉडल्स), अप्रैल 2019 (मौजूदा मॉडल्स)
कारों में सीट बेल्ट अलर्ट, स्पीड अलर्ट, एयरबैग व रिवर्स पार्किंग सेंसर  -  जुलाई 2019 (सभी मॉडल्स)
कारों में इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC) और ऑटोमैटिक ब्रेकिंग  -  अप्रैल 2023
थ्री-वीलर्स में ड्राइवर के लिए सीटबेल्ट और साइड डोर  -  दिसंबर 2020

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed