BS6 इंजन के साथ लॉन्च हुई Honda City सेडान, जानें नई कीमतों और फीचर्स के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानी कार कंपनी Honda Cars ने अपनी तीसरी BS6 उत्सर्जन मानक वाली गाड़ी लॉन्च कर दी है। होंडा ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज सेडान कार Honda City को नए इंजन के साथ लॉन्च किया है। हालांकि इसका केवल पेट्रोल इंजन ही अपग्रेड किया है। कंपनी ने पिछले महीने ही इस कार की एडवांस बुकिंग शुरू की थी।
कीमत 9.91 लाख से शुरू
होंडा ने नई Honda City की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.91 लाख रुपये रखी है। फिलहाल कंपनी ने केवल इसके पेट्रोल वेरियंट को ही बीएस6 इंजन में उतारा है। वहीं इसके BS6 डीजल इंजन को बाद में उतारा जाएगा। होंडा सिटी के टॉप वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 14.31 लाख रुपये तक है। BS4 के मुकाबले BS6 की कीमत तकरीबन नौ से 15 हजार रुपये तक ज्यादा है। इससे पहले Honda CR-V पेट्रोल और Honda Civic पेट्रोल को कंपनी पहले से ही BS6 इंजन के साथ बेच रही है।
डिजिपैड 2.0 इंफोटेनमेंट सिस्टम
होंडा सिटी को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ उतारा गया है। नए मॉडल में डिजिपैड 2.0 इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो V, VX और ZX मॉडल्स में ही मिलेगा। 17.7 सेमी वाले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का स्पोर्ट मिलेगा, साथ ही बिल्ट-इन सैटेलाइट नेविगेशन, लाइव ट्रैफिक सपोर्ट, USB वाई-फाई रिसीवर और वॉयस कमांड्स जैसे फीचर मिलेंगे।
1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन
बीएस6 मानक वाला फोर सिलेंडर 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन 118 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह सिक्स स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। बीएस-6 इंजन वाली नई होंडा सिटी चार वेरियंट्स सिटी 1.5 SV MT, सिटी 1.5 V MT, सिटी 1.5 VX MT, सिटी 1.5 ZX MT में आएगी। वहीं इसकी लंबाई 4,440 एमएंम, ऊंचाई 1,495 एमएम और चौड़ाई 1695 एमएम होगी। वहीं इसका व्हीलबेस 2,600 एमएम का होगा।
मिले ये खास फीचर
इसमें एलईडी डीआरएल, 15 इंच अलॉय व्हील्स, रिमोट लॉकिंग, इलेक्ट्रिक ORVMs, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ऑडियो सिस्टम और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलेगा। वहीं इसके टॉप वेरियंट ZX में ऑटोमैटिक एलईडी लाइट्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, लेदराइट अपहोलस्ट्री और साइड एवं कर्टेन एयरबैग्स मिलेंगे।