फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda car price will be hike from 1st february

Honda की गाड़ियां एक फरवरी से हो जाएंगी महंगी, कंपनी ने किया ऐलान

Fri, 18 Jan 2019 05:11 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Fri, 18 Jan 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
Honda car price will be hike from 1st february
Honda Cars

जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा इंडिया ने अपनी सभी गाड़ियों की कीमत 1 फरवरी, 2019 से बढ़ाने की घोषणा की है। यह बढ़त सीआर-वी, एसयूवी के लिए 10,000 रुपए और बाकी लाइन अप मॉडल्स के लिए 7,000 रुपए तक हो सकती है। इन बढ़ी हुई कीमतों में ब्रियो हैचबैक, अमेज कॉम्पैक्ट सेडान, जैज प्रीमियम हैचबैक, डब्ल्यूआर-वी क्रॉसओवर, सिटी सेडान, बीआर-वी सात-सीटर, सीआर-वी एसयूवी और अकॉर्ड हाइब्रिड सेडान गाड़ियां शामिल हैं।

विज्ञापन

 

फिलहाल आपको बता दें, साल 2019 में भारत में करीब 112 गाड़ियां लांचिंग को तैयार हैं, इन 112 आगामी कारों में 3 हाइब्रिड, 21 सेडान, 55 एसयूवी, 2 कंवर्टिबल, 6 कूप, 1 वैगन, 21 हैचबैक और 3 एमयूवी हैं।

विज्ञापन

Honda car price will be hike from 1st february
Honda civic 2019

Honda Civic अगले महीने होगी लांच
होंडा इस साल भारत में अपनी प्रीमियम और स्पोर्टी डी-सेगमेंट कार सिविक को लेकर तैयार है यह कार इसलिए भी खास है क्योंकि होंडा इसके वर्जन को भारत में करीब 7 साल बाद उतारेगा। जिसका लोगों को बेसब्री से इंजतार है। Honda Civic को कंपनी दो वेरिएंट पेट्रोल और डीजल में लांच कर सकती है। Civic सेडान पेट्रोल वेरिएंट में 1.8-लीटर iVTEC इंजन दिया जाएगा, जो 140 बीएचपी की पावर और 174 एनएम का पीक टार्क जेनरेट करेगा। वहीं डीजल इंजन को लेकर अभी संशय बना हुआ हैं। 

इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ बहुत से फीचर्स जोड़े गए हैं। बता दें,  कीमतों को कम करने के लिए सिविक को लोकली असेंबल करने पर विचार कर रहा है। इसलिए कंपनी थाइलैंड स्थित होंडा के प्रोडक्शन प्लांट से सिविक के पार्ट को भारत में इंपोर्ट करेगी। जिन्हें भारत में ही असेंबल करके बेचा जाएगा। लांच होने के बाद इस नई जनरेशन कार Civic का मुकाबला टोयोटा करोला, हुंडई एलांट्रा और स्कोडा ऑक्टाविया से होगा। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो कार 12 से 16 लाख रुपए की रेंज में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed