फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda BR-V 2021 honda brv second generation know interior features specifications details

Honda BR-V 2021: होंडा ने पेश की सेकंड जेनरेशन बीआर-वी, जानें इसमें क्या मिलेगा खास

Wed, 22 Sep 2021 03:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 22 Sep 2021 03:14 PM IST
सार

Honda BR-V (होंडा बीआर-वी) सेकंड जेनरेशन एक नए लुक के साथ पेश की गई है, जो पिछले मॉडल से अलग है, जो बंद होने से पहले भारतीय बाजारों में भी उपलब्ध थी। इसमें बहुत सारे मॉडर्न फीचर्स, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी भी मिलती हैं।

विज्ञापन
Honda BR-V 2021 honda brv second generation know interior features specifications details
2021 Honda BR-V - फोटो : Honda

विस्तार

New Honda BR-V SUV Breaks Cover : जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda की BR-V (होंडा बीआर-वी) भारत में ज्यादा सफल नहीं रही है, लेकिन इसने निश्चित रूप से कुछ अन्य एशियाई बाजारों में अच्छा प्रदर्शन किया है। बीआर-वी की लोकप्रियता को बनाए रखने की कोशिश में होंडा ने इसका नया वर्जन पेश किया है। यह बीआर-वी का सेकंड जेनरेशन मॉडल है और N7X कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जिसे इस साल की शुरुआत में प्रदर्शित किया गया था। 
विज्ञापन


होंडा बीआर-वी सेकंड जेनरेशन एक नए लुक के साथ पेश की गई है, जो पिछले मॉडल से अलग है, जो बंद होने से पहले भारतीय बाजारों में भी उपलब्ध थी। इसमें बहुत सारे मॉडर्न फीचर्स, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी भी मिलती हैं।
विज्ञापन


इंजन और पावर
नई 2021 Honda BR-V में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह दरअसल वहीं इंजन है जो इंडिया-स्पेक होंडा सिटी में इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 6,600 rpm पर 119 bhp का पावर और 4,300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ नए CVT ऑटोमैटिक और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Honda BR-V 2021 honda brv second generation know interior features specifications details
2021 Honda BR-V - फोटो : Honda
कैसा है लुक और डिजाइन
नई BR-V काफी हद तक N7X कॉन्सेप्ट से मिलती-जुलती दिखती है। होंडा ने कुछ ऐसा ही प्रयोग नई होंडा सिविक के साथ भी किया है। पिछले बीआर-वी की तरह, नई कार भी होंडा सिटी के साथ अपने आधार साझा करती है। अपने नए अवतार में, सात सीटों वाली होंडा एसयूवी अपने पिछले मॉडल से बिल्कुल अलग है। नई BR-V का सिल्हूट अभी भी थोड़ा सुडौल है लेकिन कार के फ्रंट में चौड़ी रेडिएटर ग्रिल, छेनी वाला बंपर, और एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप्स नई बीआर-वी को पूरी तरह से नई पहचान देते हैं। हालांकि यह कार शहरी ड्राइविंग के लिए डिजाइन की गई, लेकिन साइड क्लैडिंग और रूफ रेल्स के कारण नई बीआर-वी थोड़ी ऊबड़-खाबड़ दिखती है।

नई BR-V पिछले मॉडल की बजाए एक SUV की तरह ज्यादा दिखती है। एसयूवी का ग्राउंड क्लीयरेंस भी बढ़ गया है। नई बीआर-वी की ऊंचाई 220 mm है जो पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 20 mm ज्यादा है। यह होंडा लेन वॉच, रिमोट इंजन स्टार्ट, वॉक-अवे ऑटो लॉक और स्मार्ट एंट्री सिस्टम जैसे फीचर्स और टेक्नोलॉजी से लैस है। 

Honda BR-V 2021 honda brv second generation know interior features specifications details
2021 Honda BR-V - फोटो : Honda
फीचर्स
नई BR-V में एक नया इंटीरियर लेआउट दिया गया है। इस तीन-पंक्ति वाली एसयूवी में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें एक 4.2-इंच का टीएफटी डिस्प्ले के साथ एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक एसी, ऑटो फोल्डेबल ओआरवीएम जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

सेफ्टी फीचर्स
नई BR-V में ब्लाइंडस्पॉट डिटेक्शन के लिए लेन-वॉच सिस्टम और RDM (रोड डिपार्चर मिटिगेशन), अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो हाई-बीम, कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, लेन-कीपिंग असिस्ट सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रिवर्सिंग कैमरा जैसे अन्य सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं। 

भारत में कब होगी लॉन्च
फिलहाल Honda ने नई BR-V को सिर्फ इंडोनेशियाई बाजारों के लिए पेश किया है। जापानी कार निर्माता ने इस बारे में कोई इशारा नहीं दिया है कि वह जल्द ही आने वाले समय में न्यू जेनरेशन मॉडल को भारत में लाने पर विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed