होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने अपनी लोकप्रिय सेडान Amaze का Special Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसे त्योहारों से ठीक पहले लॉन्च किया है, जिससे इसकी बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके। नई Amaze Special Edition में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। यह S ग्रेड पर बेस्ड है। कंपनी ने इसे पेट्रोल और डीजल दोनों ही मॉडल्स में उताया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन और CVT दोनों का विकल्प मिलेगा।
कीमत की बात करें तो Amaze Special Edition के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.00 लाख रुपये है, जो डीजल CVT पर 9.10 लाख रुपये तक जाती है।
Honda Amaze Special Edition: सभी वेरिएंट्स की कीमतें
2 of 5
Honda Amaze Special Edition
- फोटो : Honda Cars
- स्पेशल एडिशन पेट्रोल मैनुअल - 7 लाख रुपये
- स्पेशल एडिशन पेट्रोल CVT - 7.90 लाख रुपये
- स्पेशल एडिशन डीजल मैनुअल - 8.30 लाख रुपये
- स्पेशल एडिशन डीजल CVT - 9.10 लाख रुपये
Honda Amaze Special Edition: एक्सटीरियर
3 of 5
Honda Amaze Special Edition
- फोटो : Honda Cars
Honda Amaze Special Edition में स्पेशल एडिशन लोगो (Logo) और बैजिंग दी गई है। इसके अलावा इसकी स्लीक डिजाइन और बॉडी ग्राफिक्स कार को काफी स्टाइलिश बना रहे हैं।
Honda Amaze Special Edition: इंटीरियर
4 of 5
Honda Amaze Special Edition
- फोटो : Honda Cars
कार के अंदर आपको स्टाइलिश डिजाइन वाले सीट कवर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें खूबसूरत स्लाइडिंग आर्मरेस्ट दिया गया है।
Honda Amaze Special Edition: फीचर्स और परफॉर्मेंस
5 of 5
Honda Amaze Special Edition
- फोटो : Honda Cars
नई Amaze Special Edition में डिजिपैड 2.0– 17.7 सेंटीमीटर का टचस्क्रीन दिया गया है, जो एडवांस्ड डिस्प्ले ऑडियो सिस्टम को सपोर्ट करता है।
Amaze Special Edition की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Honda Amaze वाला ही बीएस6 1.5L i-DTEC डीजल इंजन और 1.2L i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। वहीं, ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी दोनों का ही विकल्प मिलता है।
इससे पहले होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Amaze (अमेज) ने घरेलू बाजार में चार लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी ने साल 2013 में अमेज को भारतीय बाजार में उतारा था, जिसके बाद इसे ग्राहकों का बंपर साथ मिला। इसके बाद कंपनी ने इस मॉडल का सेकंड जेनरेशन मॉडल उतारा ।