फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero Xtreme 200R Vs Hero Xtreme 200S which one is cheapest motorcycle in your budget

Hero Xtreme 200R और Hero Xtreme 200S में कौन है सबसे स्टाइलिश बाइक?

Tue, 18 Feb 2020 08:33 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 18 Feb 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Hero Xtreme 200R Vs Hero Xtreme 200S which one is cheapest motorcycle in your budget
Hero Xtreme 200R Vs Hero Xtreme 200S - फोटो : Hero MotoCorp

अगर आप 200 सीसी सेगमेंट में एक स्टाइलिश लुक वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपकी बड़ी मदद कर सकती है। आज हम आपके लिए Hero Motocorp की दो ऐसी बाइक्स लेकर आए हैं, जिसमें दमदार इंजन के साथ बेहतरीन स्टाइल मिलता है। इन बाइक्स में Hero Xtreme 200R और Hero Xtreme 200S शामिल हैं। आज हम आपको इन बाइक से जुड़े 9 ऐसे फीसर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी बाइक्स सबसे बेस्ट है। तो डालते हैं एक नजर इन बाइक्स पर,

विज्ञापन

फ्यूल टैंक 

  • Hero Xtreme 200R और Hero Xtreme 200S में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

वजन

  • Hero Xtreme 200R और Hero Xtreme 200S दोनों ही बाइक्स का कर्ब वजन 149 किलोग्राम है।

डायमेंशन

  • Hero Xtreme 200R की लंबाई 2062 मिलीमीटर, चौड़ाई 778 मिलीमीटर और ऊंचाई 1106 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर और व्हीलबेस 1337 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर है।
  • Hero Xtreme 200S की लंबाई 2062 मिलीमीटर, चौड़ाई 778 मिलीमीटर और ऊंचाई 1106 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर और व्हीलबेस 1337 मिलीमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन 

  • Hero Xtreme 200R में पावर के लिए 199.6 सीसी का एयरकूल्ड, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व सिंगल-सिलिंडर OHC इंजन दिया गया है। 
  • Hero Xtreme 200S में पावर के लिए 196.6 सीसी का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व सिंगल-सिलिंडर OHC इंजन दिया 

परफॉर्मेंस 

  • Hero Xtreme 200R का इंजन 8000 आरपीएम पर 18.4 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 17.1 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • Hero Xtreme 200S का इंजन 8000 आरपीएम पर 18.4 PS की पावर और 6500 आरपीएम पर 17.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 

ट्रांसमिशन 

  • Hero Xtreme 200R और Hero Xtreme 200S दोनों ही बाइक्स के इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन

ब्रेकिंग फीचर्स

  • Hero Xtreme 200R के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सेफ्टी की बात करें तो सुरक्षा के लिए इसमें कंपनी की तरफ से सिंगल-चैनल ABS फीचर दिया गया है।
  • Hero Xtreme 200S के फ्रंट में 276 मिलीमीटर डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल चैनल ABS दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है।

सस्पेंशन

  • Hero Xtreme 200R के फ्रंट में 37 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन के साथ एंटीफ्रिक्शन बुश दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्टेप राइडर-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया है।
  • Hero Xtreme 200S के फ्रंट में टेलेस्कॉपिक फॉर्क्स दिया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया है।

कीमत 

  • Hero Xtreme 200R की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 93,400 रुपये है।
  • Hero Xtreme 200S की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 100,900 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed