फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hero xtreme 160r unveiled that compete tvs apache rtr 160 4v and bajaj pulsar ns 160

HeroXtreme 160R भारत में हुई पेश, Apache RTR और Bajaj Pulsar सीरीज से होगा मुकाबला

Tue, 18 Feb 2020 04:57 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 18 Feb 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
hero xtreme 160r unveiled that compete tvs apache rtr 160 4v and bajaj pulsar ns 160
Hero Xtreme 160R - फोटो : Hero MotoCorp

Hero MotoCorp ने अपनी नई Hero Xtreme 160R नेकेड बाइक को भारत में पेश कर दिया है। यह 160 सीसी सेगमेंट में पहली और कंपनी की तीसरी बाइक है जो अब Xtreme फैमिली का हिस्सा बनेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  कंपनी ने इस सेगमेंट में Xtreme 200R नेकेड बाइक और Xtreme 200S फुल फेयर्ड मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च कर रखा है। नई Hero Xtreme 160R,  Xtreme 1.R Concept पर बेस्ट है जिसे कंपनी ने मिलान के 2019 EICMA Motor Show में पिछले साल पेश किया था। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला TVS Apache RTR 160 4V और Bajaj Pulsar NS 160 से होगा। 

विज्ञापन

hero xtreme 160r unveiled that compete tvs apache rtr 160 4v and bajaj pulsar ns 160
HeroXtreme 160R - फोटो : Hero MotoCorp

कब होगी लॉन्च?

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे मार्च 2020 यानी कि अगले महीने भारत में लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रफ्तार

Hero Motocorp का दावा है कि नई Hero Xtreme 160R महज 4.7 सेकेंड्स में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर सकती है।

विज्ञापन

इंजन 

नई Hero Xtreme 160R में पावर के लिए 160 सीसी का एयरकूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। 

परफॉर्मेंस 

Hero Xtreme 160R का इंजन 8500 आरपीएम पर 15 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 14 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

ट्रांसमिशन 

Hero Xtreme 160R का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

फीचर्स

Hero Xtreme 160R में फुल LED हेडलैंप्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, पीटर डिस्क ब्रेक्स के साथ ABS मिलेगा।

डिजाइनिंग और लुक

इसकी डिजाइन और स्टाइलिंग Xtreme 1.R Concept से ली गई है। इसमें ड्यूल-टोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन्स के साथ डीकेल्स और टैंक पर Xtreme लोगो (logo) दिया है। इसके अलॉय व्हील्स में रिफ्लेक्टिव साइडवॉल स्ट्रिप्स दिए गए हैं। इसमें आपको स्पोर्टी सिंगल यूनिट स्टेप-अप सीट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed