फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero to TVS to Honda to Yamaha here are top 10 best selling scooters in july 2020

जुलाई महीने में इन 10 स्कूटरों की हुई देश में बंपर बिक्री, पढ़ें टॉप-10 लिस्ट

Sat, 22 Aug 2020 06:11 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 22 Aug 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Hero to TVS to Honda to Yamaha here are top 10 best selling scooters in july 2020
सांकेतिक - फोटो : TVS
अगर आप इस महीने एक नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपको पूरी पढ़नी चाहिए। आज हम आपको जुलाई महीने की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटरों के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल अगर टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्कूटरों की बिक्री की बात करें, तो जुलाई महीने में इनके कुल 3,07,962 यूनिट्स को भारतीय बाजार में ग्राहकों ने खरीदा। इन स्कूटरों में सबसे ज्यादा Honda Activa की खरीदारी हुई। ऐसे में आज जानते हैं कि बाकी के किन 9 स्कूटरों को जुलाई महीने में मिला भारतीय ग्राहकों का साथ। तो डालते हैं एक नजर
विज्ञापन

Honda Activa


देश की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्कूटरों में Honda Activa की बादशाहत बरकरार है। जुलाई 2020 में Activa देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर रही। जुलाई में इसके 1,18,859 स्कूटरों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। 


TVS Jupiter


टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्कूटरों में Honda के बाद TVS एक बड़ी प्लेयर है। जुलाई महीने में टीवीएस की Jupiter देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर रही, जहां घरेलू बाजार में इसके 48,995 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि भले ही यह देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर है, लेकिन Activa और Jupiter की बिक्री में काफी ज्यादा अंतर है।


Honda Dio


Honda Dio की बिक्री में जबदस्त उछाल देखा गया है। जुलाई महीने में यह स्कूटर टॉप-3 बेस्ट सेलिंग स्कूटरों में शामिल हो गई। Honda की Dio के 37,233 यूनिट्स की जुलाई महीने में बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Suzuki Access


जुलाई महीने में Suzuki Access की बिक्री भी बढ़ी है। इस महीने यह देश की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर रही, जहां इसके 23,171 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।


TVS Ntorq


जुलाई महीने में TVS Ntorq की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई। हालांकि, यह टॉप-5 बेस्ट सेलिंग स्कूटरों में जगह बनाने में कामयाब रही। Ntorq को जुलाई महीने में 16,404 ग्राहकों ने खरीदा।


Hero Pleasure


दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की Pleasure को ग्राहकों को साथ मिला। जुलाई महीने में यह देश की छठी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर रही। इस महीने भारतीय बाजार में Pleasure के 16,290 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।

 

विज्ञापन

Hero Destni 125


जुलाई महीने में हीरो की Destni 125 भारत की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर रही। इसके 13,184 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। 


Yamaha Ray


Yamaha की Ray का परफॉर्मेंस सुधरा है। टॉप 10 बेस्ट सेलिंग स्कूटरों में यह आठवें नंबर पर पहुंच गई है। Yamaha Ray को जुलाई में 12,032 ग्राहकों ने खरीदा।


Yamaha Fascino


जुलाई महीने में Yamaha Fascino के 11,584 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।


TVS Pep Plus


टीवीएस की Pep Plus की बिक्री में गिरावट देखी गई। जुलाई महीने में दसवें नंबर पर आ गई है, जहां इसके 10,210 यूनिट्स की बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed