{"_id":"5cfe5bfbbdec220756713d3f","slug":"hero-splendor-ismart-become-first-bike-in-india-received-bs6-certification-from-icat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो की इस बाइक को मिला देश का पहला बीएस6 सर्टिफिकेशन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
हीरो की इस बाइक को मिला देश का पहला बीएस6 सर्टिफिकेशन
Mon, 10 Jun 2019 07:02 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 10 Jun 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Hero Splendor iSmart
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएस-6 उत्सर्जन मानक अगले साल अप्रैल 2020 से लागू होने हैं, लेकिन उससे पहले ही कंपनियां ने अपनी गाड़ियों में बीएस-6 इंजन देने शुरू दिया है। कुछ दिन पहले होंडा ने एलान किया था कि वह 12 जून को बीएस-6 इंजन के साथ पहला टू-व्हीलर लांच करेगी, लेकिन इससे पहले ही हीरो मोटरकॉर्प ने एलान किया कि वह बीएस-6 सर्टिफिकेशन वाली देश की पहली कंपनी बन गई है।
विज्ञापन
हीरो मोटरकॉर्प की Splendor iSmart मोटरसाइकिल को बीएस-6 सर्टिफिकेशन हासिल हुआ है। मोटरसाइकिल को यह सर्टिफिकेशन इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) ने दिया है, जिसमें बाइक ने टेस्टिंग के दौरान बीएस-6 उत्सर्जन मानकों को पूरा किया है।
विज्ञापन
बीएस6 एमिशन नॉर्म्स वाली Splendor iSmart मोटरसाइकल को राजस्थान के जयपुर स्थित कंपनी के आरएंडडी हब सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी में इन-हाउस डिजाइन और डिवेलप किया गया है। टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेशन मिलने के बाद कंपनी अब Splendor iSmart की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
टाइप अप्रूवल प्रोसेस के लिए वाहन निर्माता को प्रोटोटाइप मॉडल बना कर सरकार से मान्यता प्राप्त ICAT, ARAI या GARC टेस्ट एजेंसी से टेस्ट और सर्टिफाइड कराना होता है। हीरो मोटरकॉर्प अपनी दूसरी बाइकों को बीएस-6 मानकों के मुताबिक बनाने के लिए काम कर रही है।
Splendor iSmart में 110सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन आता है। इस साल की शुरुआत में होंडा ने इपनी इस बाइक में IBS यानी इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम दिया था। वहीं सरकार भी 1 अप्रैल, 2025 तक 150सीसी तक के टू-व्हीलर्स पर बैन लगाने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद केवल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री होगी।