फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero Motorcorp hikes prices of its Destini 125 BS6 for the second time in three months

Hero ने अपनी Destini 125 BS6 की बढ़ाई कीमतें, तीन महीनों में दूसरी बार बढ़े दाम

Sat, 22 Aug 2020 05:32 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 22 Aug 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Hero Motorcorp hikes prices of its Destini 125 BS6 for the second time in three months
Hero destini 125 - फोटो : Social Media

Hero MotoCorp ने अपनी Destini 125 BS6 स्कूटर की कीमतों को फिर से बढ़ा दिया है। पहले के मुकाबले यह स्कूटर अब 500 रुपये महंगी हो गई है। भारतीय बाजार में Hero Destini 125 BS6 रेंज की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 65,810 रुपये है, जो 68,600 रुपये तक जाती है। हालांकि, कंपनी ने इस बार केवल 500 रुपये ही कीमत बढ़ाई है, लेकिन यह भी ध्यान देना जरूरी है कि कंपनी ने इसकी कीमत को इसी साल मई महीने में बढ़ाया था। हीरो ने अपनी Destini 125 BS6 स्कूटर की कीमतों को मई 2020 में 1300 रुपये बढ़ाया था। 

विज्ञापन


बढ़ी कीमतों के बाद भी 125 सीसी सेगमेंट में Hero Destini 125 सबसे सस्ती स्कूटर है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Honda Activa 125 और Suzuki Access 125 जैसे स्कूटरों से है।

विज्ञापन

इंजन 


Hero Destini 125 BS6 में 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है।


परफॉर्मेंस


Hero Destini 125 BS6 का इंजन 7000 आरपीएम 9 Bhp की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। BS4 मॉडल के मुकाबले BS-6 में 11 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलता है।


ट्रांसमिशन 


Hero Destini 125 BS6  में CVT ट्रांसमिशन मिलता है।

सस्पेंशन


Hero Destini 125 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक हाईड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में सिंगल क्वाइल स्प्रिंग हाईड्रॉलिक टाइप दिया है।


डायमेंशन


Hero Destini 125 की लंबाई 1809 मिलीमीटर, चौड़ाई 729 मिलीमीटर, ऊंचाई 1154 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1245 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 155 मिलीमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed