फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero MotoCorp manufacturing plants will shut for 4 days till 18 august

Hero MotoCorp का बड़ा फैसला, 18 अगस्त तक नहीं बनाएगी नई बाइक

Fri, 16 Aug 2019 03:27 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 16 Aug 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
Hero MotoCorp manufacturing plants will shut for 4 days till 18 august
Hero Motocorp Plant - फोटो : फाइल फोटो (सांकेतिक)

कार कंपनियों के एलान के बाद दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां भी अपनी उत्पादन क्षमता को नियंत्रित करने में जुट गई हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने भी अपने प्लांट को कुछ दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया है। देश की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले चार दिन तक अपने प्लांट्स को बंद रखेगी।

विज्ञापन

15 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक बंद

कंपनी का कहना है कि वह 15 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक अपने प्लांट्स को शुरू नहीं करेगी। हालांकि कंपनी ने इसे सालाना रुटीन प्रक्रिया का हिस्सा बताया है। कंपनी का कहना है कि इस दौरान वह बाजार की मांग के मुताबिक अपने उत्पादन को व्यवस्थित करेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः मंदी से आहत मारुति त्यौहारों से ठीक पहले घटाएगी प्रोडक्शन, केवल एक शिफ्ट में होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

सालाना होने वाली छुट्टी का हिस्सा

कंपनी का कहना है कि यह उनके सालाना होने वाली छुट्टी का हिस्सा है, क्योंकि इस दौरान रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस का अवकाश भी है और उसके बाद वीकेंड भी है। यह आंशिक रूप से प्रचलित बाजार मांग परिदृश्य को भी दर्शाता है। हीरो मोटर कॉर्प का कहना है कि उत्पादन की योजना बाजार की मांग और पूर्वानुमानों को दर्शाती है।


12.03 फीसदी कम उत्पादन

कंपनी के मुताबिक इससे हमें पहले ही अपने उत्पादन क्षमता की योजना बनाने में मदद मिलेगी। हीरो मोटोकॉर्प ने इससे पहले बिक्री में कमी के चलते अपने उत्पादन को घटाने का एलान किया था। वहीं इस साल अप्रैल से लेकर जुलाई तिमाही में दोपहिया वाहनों का उत्पादन 24,66,802 यूनिट्स का रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 12.03 फीसदी कम था।     
गौरतलब है कि मंदी से घबराई मारुति सुजुकी ने मारुति ने अपने प्लांट्स में केवल एक ही शिफ्ट्स लागू करने का फैसला किया है।

मारुति भी एक शिफ्ट में करेगी काम

मारुति ने ये फैसला उत्पादन क्षमता को नियंत्रित करने के लिए लिया है। इसके लिए वह समय समय पर प्लांट्स को बंद करती रही है। अगस्त में, ओणम और गणेश चतुर्थी त्योहारों से ठीक एक महीने पहले, कम से कम तीन दिनों के शटडाउन की योजना है, और ये कटौती मूल आउटपुट शेड्यूल में नहीं थी। कारों की बिक्री में आ रही गिरावट और सरप्लस इनवेंट्री को देखते हुए मारुति ने ये फैसला किया है। इससे पहले मारुति ने अपने 1,181 अस्थायी कर्मचारियों की छंटनी करने का कदम उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed