फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero MotoCorp and Harley-Davidson announce price list of 2021 motorcycles, check new prices

Hero MotoCorp और Harley-Davidson ने भारत में बाइक्स की कीमतों का किया एलान, ये है नई प्राइस लिस्ट

Fri, 30 Apr 2021 01:10 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 30 Apr 2021 01:10 PM IST
सार

Hero MotoCorp और Harley-Davidson ने मिलकर तकरीबन 12 मॉडल्स लॉन्च किए हैं, जिनमें पैन अमेरिका 1250 एडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकिल शामिल है, जिसे 22 फरवरी 2021 को 16.9 लाख रुपये की कीमतों में ग्लोबली लॉन्च किया गया था...

विज्ञापन
Hero MotoCorp and Harley-Davidson announce price list of 2021 motorcycles, check new prices
Harley Davidson Logo - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

हीरो मोटोकॉर्प और हार्ले-डेविडसन ने भारत में अपनी बाइक की कीमतों को एलान किया है। हाईले डेविसन की बाइक्स की शुरुआती कीमत 10.11 लाख रुपये है। नई कीमतें दोनों कंपनियों की नई साझेदारी के तहत जारी की गई हैं। इस पार्टनरशिप के तहत हीरो कंपनी उसकी मार्केटिंग और शोरूम्स के जरिए उनकी बिक्री करेगी।

विज्ञापन

ये हैं नई कीमतें

  • हार्ले के पॉपुलर मॉडल Iron 883 को भारत में हार्ले की डीलरशिप्स पर अभी तक 9.38 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में बाचा जाता था, लेकिन अब इसकी कीमत 10.11 लाख रुपये हो गई है। कंपनी ने दामों में सात फीसदी की बढ़ोतरी की है।
  • Fat Boy की कीमत 18.25 लाख रुपये थी, जिसकी कीमत अब 20.9 लाख रुपये होगी। इसके दामों में 14.5 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
  • वहीं Forty-Eight की कीमत 10.61 लाख रुपये थी, जो अब 11.75 लाख रुपये होगी।
  • Softel Std की कीमत 15.25 लाख रुपये
  • Street Bob की कीमत 15.25 लाख रुपये
  • Fat Bob की कीमत 16.75 लाख रुपये
  • Pan America 1250 की कीमत 16.90 लाख रुपये
  • Heritage Classic की कीमत 21.49 लाख रुपये
  • Electro Glide Std की कीमत 24.99 लाख रुपये
  • Pan America 1250 स्पेशल की कीमत 19.99 लाख रुपये
  • हॉर्ले Road King की कीमत अब 26.99 लाख रुपये होगी, जो पहले 25.83 लाख रुपये थी।
  • इसके अलावा Street Glide स्पेशल को 31.99 लाख रुपये और Road Glide स्पेशल को 34.99 लाख रुपये में बेचा जाएगा।

(सभी कीमतें एक्स-शोरूम)

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ले के एक डीलर के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में इनपुट कॉस्ट बेतहाशा बढ़ी हैं, पिछली बढ़ोतरी 2019 में हुई थी और ये सभी मॉडल्स अपग्रेडेड हैं। वहीं इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हीरो ने पहली बार दामों का एलान किया है। कीमतें बढ़ने के पीछे कई वजह हैं जैसे लागत में बढ़ोतरी, लंबी वैल्यू चेन क्योंकि ये सभी बाइक्स इंपोर्टेड होती हैं, रुपये का अवमूल्यन जैसी वजह हैं।

हार्ले और हीरो ने मिलकर तकरीबन 12 मॉडल्स लॉन्च किए हैं, जिनमें पैन अमेरिका 1250 एडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकिल शामिल है, जिसे 22 फरवरी 2021 को 16.9 लाख रुपये की कीमतों में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। हार्ले डीलर का कहना है कि पैन अमेरिका को लेकर काफी पूछताछ हो रही है, क्योंकि इससे ज्यादा कीमत में BMW Motorrad R1250 GS आती है, जिसकी कीमत 20.45 लाख रुपये है। भारतीय बाजार में Pan America 1250 ADV बाइक का मुकाबला BMW R 1250 GS (बीएमडब्ल्यू आर 1250 जीएस) और जल्द आने वाली Ducati Multistrada V4 (डुकाटी मल्टीस्ट्राडा वी4) जैसी मोटरसाइकिलों से है।

विज्ञापन

हीरो मोटोकॉर्प प्रीमियम सेगमेंट बिजनेस यूनिट के हेड रवि अवलूर कहा कहना है, हम भारत में हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिलों की 2021 रेंज के लिए बुकिंग खोलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। हमने पैन अमेरिका एडवेंचर टूरर को लॉन्च करके अपने लाइन-अप को मजबूत किया गया है।

हार्ले डेविसन के वाइस प्रेसिडेंट थिओ कीटेल का कहना है, हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल 2021 में फोकस करना एक भावनात्मक अनुभव है। खुली सड़क पर रोमांच हमारी विरासत की नींव है और हमारे भविष्य की दृष्टि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed