फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hero electric scooter vida register name Hero MotoCorp future EV Vida brand Name trademarked

Hero Electric Scooter: हीरो मोटोकॉर्प ने Vida नाम को कराया ट्रेडमार्क, इस नाम से बेच सकती है अपने इलेक्ट्रिक वाहन

Thu, 25 Nov 2021 04:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 25 Nov 2021 04:04 PM IST
सार

दुनिया और देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने कुछ दिन पहले पुष्टि की थी कि उनका पहला इलेक्ट्रिक वाहन मार्च 2022 तक बाजार में लॉन्च के लिए तैयार है। अब हीरो मोटोकॉर्प ने Vida (विडा) नाम से कई ट्रेडमार्क दाखिल किए हैं।

विज्ञापन
hero electric scooter vida register name Hero MotoCorp future EV Vida brand Name trademarked
Hero MotoCorp Electric Scooter - फोटो : Hero MotoCorp

विस्तार

दुनिया और देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने कुछ दिन पहले पुष्टि की थी कि उनका पहला इलेक्ट्रिक वाहन मार्च 2022 तक बाजार में लॉन्च के लिए तैयार है। अब ब्रांड के नाम के बारे में एक अहम जानकारी सामने आई है, जिसके तहत कंपनी के भविष्य के इलेक्ट्रिक वाहन आएंगे। सरकार की आधिकारिक ट्रेडमार्क रजिस्ट्री इस बात की पुष्टि करती है कि हीरो मोटोकॉर्प ने Vida (विडा) नाम से कई ट्रेडमार्क दाखिल किए हैं। देश के दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता ने Vida Electric (विडा इलेक्ट्रिक), Vida Mobility (विडा मोबिलिटी), Vida EV (वीडा ईवी), Vida MotoCorp (विडा मोटोकॉर्प), Vida Scooters (विडा स्कूटर) और Vida Motorcycles (वीडा मोटरसाइकिल) जैसे नामों के लिए ट्रेडमार्क दायर किया है
विज्ञापन


रिमूवेबल बैटरी वाले हो सकते हैं ईवी
इसके बाद निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि कंपनी के आने वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन Vida ब्रांड के तहत आ सकते हैं। यह बात इसलिए भी कही जा सकती है क्योंकि, हीरो मोटोकॉर्प और हीरो इलेक्ट्रिक के बीच बनी समझदारी के तहत, हीरो मोटोकॉर्प 'हीरो' नाम से कोई इलेक्ट्रिक वाहन नहीं बेच सकती है। कुछ महीने पहले, हीरो मोटोकॉर्प ने बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी के लिए ताइवान स्थित ब्रांड गोगोरो के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसलिए, कंपनी के भविष्य के ईवी रिमूवेबल बैटरी के साथ आ सकते हैं।
विज्ञापन


इनसे होगा मुकाबला
इससे पहले अगस्त में पवन मुंजाल ने एक आने वाले हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक स्कूटर की झलक दी थी जो कि ब्रांड का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर हो सकता है। यह मॉडल भारत में Ola S1 Pro (ओला एस1 प्रो), Ather 450X (एथर 450एक्स), Bajaj Chetak (बजाज चेतक) और TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब) जैसे कुछ प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटरों को चुनौती दे सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-बाइक भी लाएगी
अब, कंपनी द्वारा दायर किए गए ट्रेडमार्क की बात करें तो, ऐसा लगता है कि हीरो मोटोकॉर्प भी एक इलेक्ट्रिक बाइक विकसित कर रही है जिसे ब्रांड के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के आने के महीनों बाद लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो आने वाली हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में Revolt RV400 (रिवोल्ट आरवी400) को टक्कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed